Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब होगा जाली नोटों का खात्मा, आ रहा है भारत का पहला e-RUPI
    राष्ट्रीय

    अब होगा जाली नोटों का खात्मा, आ रहा है भारत का पहला e-RUPI

    By Tv 36 HindustanOctober 15, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आरबीआई की अपनी डिजिटल करेंसी जल्द हकीकत बनने वाली है. ई-रुपये को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बड़ा अपडेट दिया गया है. बैंक ने एक कॉन्सेप्ट नोट जारी किया है. इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने E-Rupee के पायलट लॉन्च की बात कही है. यह कॉन्सेप्ट नोट लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से जारी किया गया है, जिससे डिजिटल करेंसी के सही तरीके से इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके. जानकारी के मुताबिक ई रुपया (e-RUPI) डिजिटल करंसी को सबसे पहले कुछ लिमिटेड इस्तेमाल के लिए रखा जाएगा, उसके बाद इसके बढ़ते प्रभाव से इसे बढ़ाया जाएगा. सेन्ट्रल बैंक ने डिजिटल करंसी को ई.रुपया का नाम दिया है. क्रिप्टो करंसी में सबसे ज्यादा प्रचलित बिटकॉयन की तरह ई.रुपया का भी अपना लोगो होगा, जिसमें (e₹) को मर्ज करके तैयार किया जाएगा. ई.रुपया की सबसे बड़ी खासियत होगी कि आपको पेमेंट करने का एक सुरक्षित माध्यम मिलने जा रहा है.

    1. ई रुपये के जरिए भुगतान किया जा सकेगा.
    2. ई रुपये के ज़रिए किसी मॉल में लिया जाने वाले सामान को खरीदा जा सकेगा.
    3. ई रुपये का इस्तेमाल निवेश के लिए भी होगा.
    4. ई रुपये से पेमेंट गेटवे के ज़रिए सबसे सुरक्षित पेमेंट किया जा सकेगा.

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त 2021 को कैशलेस और संपर्क रहित भुगतान (Cashless And Contactless Instrument) के साधन के रूप में डिजिटल भुगतान समाधान ई- रुपी (e-RUPI) का शुभारंभ किया है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश में डिजिटल लेनदेन में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (Direct Benefit Transfer-DBT) को और अधिक प्रभावी बनाने में ई-रुपी वाउचर एक बड़ी भूमिका निभायेगा और डिजिटल शासन व्यवस्था को एक नया आयाम देगा. उन्होंने कहा कि ई-रुपी इस बात का प्रतीक है कि भारत, लोगों के जीवन को तकनीक से जोड़कर कैसे आगे बढ़ रहा है.

    ई-रुपी क्या है :
    ई-रुपी मूल रूप से एक डिजिटल वाउचर है जो एक लाभार्थी को उसके फोन पर एसएमएस या क्यूआर कोड के रूप में मिलता है. यह एक प्रीपेड वाउचर है, जिसे वह किसी भी केंद्र पर, जो इसे स्वीकार करता है, जाकर उसका उपयोग कर सकता है. उदाहरण के लिए, यदि सरकार अपने कर्मचारी का किसी निर्दिष्ट अस्पताल में विशेष उपचार का खर्च वहन करना चाहती है, तो वह एक भागीदार बैंक के माध्यम से निर्धारित राशि के लिए ई-रुपी का वाउचर जारी कर सकेगी. कर्मचारी को उसके फीचर फोन/स्मार्ट फोन पर एक एसएमएस या एक क्यूआर कोड प्राप्त होगा. वह निर्दिष्ट अस्पताल में जा कर उसकी सेवाओं का लाभ उठायेगा और अपने फोन पर प्राप्त ई-रुपी वाउचर से भुगतान कर सकेगा.

    इस प्रकार ई-रुपी एक बार का संपर्क रहित, कैशलेस वाउचर-आधारित भुगतान का तरीका है जो उपयोगकर्ताओं को कार्ड, डिजिटल भुगतान ऐप या इंटरनेट बैंकिंग तक पहुंचे बिना वाउचर भुनाने में मदद करता है. ई-रुपी को वैसी डिजिटल मुद्रा मानने का भ्रम नहीं होना चाहिए जिसे लाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक विचार कर रहा है। इसकी बजाय ई-रुपी एक व्यक्ति विशिष्ट, यहां तक ​​कि उद्देश्य विशिष्ट डिजिटल वाउचर है. (Digital Currency e-RUPI)

    प्रायोजकों को ई-रुपी से क्या लाभ हैं :
    प्रत्यक्ष-लाभ हस्तांतरण को मजबूत करने तथा इसे और अधिक पारदर्शी बनाने में ई-रुपी एक प्रमुख भूमिका निभा सकेगा ऐसी आशा है। चूंकि, वाउचर को भौतिक रूप से जारी करने की कोई आवश्यकता नहीं है, इससे लागत की भी कुछ बचत होगी. (Digital Currency e-RUPI)

    सेवा प्रदाताओं को क्या लाभ होंगे :
    ई-रुपी प्रीपेड वाउचर होने के नाते सेवा प्रदाता को रीयल टाइम भुगतान का भरोसा देगा.

    उपभोक्ता के लिए कैसे फायदेमंद है ई-रुपी :
    ई-रुपी के लिए लाभार्थी के पास बैंक खाता होना आवश्यक नहीं है, जो अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों की तुलना में इसकी एक प्रमुख विशिष्टता है. यह एक आसान, संपर्क रहित भुगतान पाने की दो-चरणीय प्रक्रिया सुनिश्चित करता है जिसमें व्यक्तिगत विवरण साझा करने की भी आवश्यकता नहीं होती है. एक अन्य लाभ यह भी है कि ई-रुपी बुनियादी फोन पर भी संचालित होता है, इसलिए इसका उपयोग उन लोगों द्वारा भी किया जा सकता है जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है या उन जगहों पर जहां इंटरनेट कनेक्शन कमजोर है.

    क्या बिटकॉयन की तरह निवेश करके पैसा कमा सकेंगे :
    हालांकि इसमें आप निवेश करके पैसा कमा सकेंगे जैसे बिटकॉयन में होता है अभी कहना मुश्किल है. आरबीआई के इस डिजिटल करंसी ई.रुपया के इस्तेमाल से विदेशों में पैसा भेजने में आसानी होगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में कमी आएगी ऐसा माना जा रहा है. आतंकी घटनाओं के लिए हो रही फंडिंग पर भी रोक लगेगा, वहीं कालेधन को पनपने से रोकने में भी ई रुपया कारगर साबित होने वाला है. ई.रुपया आम जनता की पहुंच में होगा. लॉन्चिंग के समय इस ई रुपया को आप ई वॉलेट में भी रखकर बैंकों द्वारा चलाई जा रही तमाम सुविधाओं और ऑफर्स का फाएदा उठा सकेंगे. इसे एक वाउचर की तरीके से भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

    ई-रुपी किसने विकसित किया है:
    भारत में डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र की देखरेख करने वाले नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए यह वाउचर-आधारित भुगतान प्रणाली ई-रुपी लॉन्च की है. वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से इसे विकसित किया गया है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयूपी के कृषि मंत्री विधायक को नसीहत देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि सोते रहते हैं इसलिए अधिकारी हरामखोरी करते हैं…
    Next Article सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने 25 लोगों को लिया हिरासत में
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…

    March 5, 2026

    अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…

    March 5, 2026

    कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…

    March 5, 2026

    राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…
    • अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…
    • कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…
    • राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…
    • बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?