डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में नेशनल स्पोर्ट कलस्टर स्तरीय का आयोजन चार जिलों के 22 स्कूलों के लगभग 600 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया इन खेलों का आयोजन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के सानिध्य में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कलस्टर स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में डीएवी जेंजरा के विष्णु,जायसवाल,पियूष जयसवाल,प्रिंस कुमार सिंह और करणदीप सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल कर बाजी मारी है वही गोला फेंक में बालक संवर्ग से विवेक सोनी ने प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक हासिल किया व बालिका संवर्ग से सिमरन यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया

विद्यालय की प्राचार्य डॉ राज रेखा शुक्ला सफल प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की प्रशंसा कर उन्हें उनकी साधना पर जौहर प्रदर्शन करने देश बनो पर जरूर कुछ बनो स्नेह उद्गार व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी साथ ही और बेहतर क्रीड़ा प्रदर्शन कर उन्हें जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया प्राचार्य राज रेखा शुक्ला ने कहा कि 6 और 7 नवंबर को भिलाई में जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा इसी तरह वहां भी अपना परचम लहराते हुए नाम रोशन करें।