हरियाणा:- चादर से ढका शव बेड पर है उसके तीन माह का मासूम पुत्र व तीन वर्ष की पुत्री को पता नहीं की उनकी मां इस दुनिया से रुखसत हो चुकी है। दोनों मासूम यह समझते रहे कि उनकी मां सो रही है शव को ढक रखे कपड़े को खींचते तो पास में बैठी मासूमों की नानी उन्हें ऐसा करने से रोकती वार्ड में यह मार्मिक दृश्य 6 घंटे तक चलता रहा जो भी यह दृश्य देखता, विचलित हो उठता वहीं परिजजन ने भी कई बार यहां तैनात पुलिसकर्मी को पोस्टमार्टम करवाए जाने का आग्रह किया, लेकिन वह नहीं माना। उसके शुक्रवार से सीने में दर्द हो रहा था।
परिजन उसे इलाज के लिए कोटा ले जा रहे थे। रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे नैनवां सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया नैनवां थाने के एएसआइ शंकरलाल यादव ने ढाई बजे नगरफोर्ट थाना प्रभारी को सूचना दी कि नगरफोर्ट की एक युवती का शव चिकित्सालय में रखा है। कार्रवाई के लिए थाने से किसी को भेजो। शाम पांच बजे तक भी कोई नहीं आया तो मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। नैनवां पुलिस उपाधीक्षक ने उनियारा के पुलिस उप अधीक्षक से बात की, उसके बाद ही देर शाम को नगरफोर्ट थानाधिकारी प्रभुसिंह पहुंचे। उनके आने के बाद ही शव वार्ड से उठाया। नगरफोर्ट पुलिस ने शव मोर्चरी में