Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्रेडिट कार्ड से आप हर साल ले सकते हैं 10 हजार रुपए तक का फायदा, कैसे ,जानिए..
    जीवन शैली

    क्रेडिट कार्ड से आप हर साल ले सकते हैं 10 हजार रुपए तक का फायदा, कैसे ,जानिए..

    By Tv 36 HindustanOctober 19, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज के समय में क्रेडिट कार्ड एक जरुरत बन चुका है। हर कोई क्रेडिट कार्ड या तो इस्तेमाल करता है या फिर करना चाहता है। अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो ये खबर आपके बड़े काम की है. दिवाली के लिए आप जमकर शॉपिंग कर रहे होंगे, आपके पास क्रेडिट कार्ड भी होगा, लेकिन क्‍या आप क्रेडिट कार्ड का स्‍मार्ट तरीका जानते हैं? अगर आप क्रेडिट कार्ड को अक्‍लमंदी से यूज करें तो आसानी से साल के 10 हजार रुपये बचा सकते हैं.

    बैंक कई प्रकार के क्रेडिट कार्ड ऑफर करती है.इन क्रेडिट कार्ड को जिस तरीके से आप यूज करते हैं, वैसे ही आपको कैशबैक मिलता है. इसी तरह अगर आप हवाई यात्रा के लिए एयरपोर्ट जाते हैं, तो कई बार आप टाइम से पहले चले जाते होंगे. अब उस समय आपको भूख भी लगती होगी, एयरपोर्ट पर तो आपको पानी भी खरीदना होता है. चाय और कॉफी भी वहां ब‍हुत महंगी होती है.

    ऐसे में क्रेडिट कार्ड का स्‍मार्ट यूज करके फ्री में एयरपोर्ट लाउन्ज एक्सेस कर सकते हैं यहां आप फ्री में लाउन्ज एक्सेस कर पाएंगे और खाना, फ्री वाई फाई की सुविधा ले पाएंगे. अगर आपके पास ये कार्ड है तो ईजमाईट्रिप ऐप या वेबसाइट पर होटल बुक करने पर 20 फीसदी इंस्टैंट डिस्काउंट मिल जाएगा. डोमेस्टिक होटल बुकिंग में मैक्सिमम 5 हजार रुपये का कैशबैक और इंटरनेशनल होटल बुकिंग के मामले में 10 हजार रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं.

    इसके लिए आपको बस EMTSCB प्रोमो कोड लगाना होगा.दिवाली और छठ पूजा के समय में अगर आपको ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा है और आप फ्लाइट से यात्रा करने का प्‍लान बना रहे हैं तो आपको इस कार्ड का यूज करना चाहिए. ईजमाईट्रिप ऐप और वेबसाइट पर फ्लाइट बुक करने पर आपको 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलता है. आपको बता दें कि डोमेस्टिक फ्लाइट बुकिंग के मामले में अधिकतम 1 हजार रुपये कैशबैक और इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग के मामले में अधिकतम 5 हजार रुपये कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं.

    इसके लिए आपको EMTSCB प्रोमो कोड लगाना होगा.अगर आप ईजमाईट्रिप के अलावा किसी दूसरे ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म से टिकट बुक करेंगे तो आपको 10X रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलेंगे. इसके अलावा दूसरी सभी रिटेल पर 2X रिवार्ड प्वाइंट्स मिलेगा. इस कार्ड के जरिए आप साल में 4 बार डोमेस्टिक लाउंज और 2 बार इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस कर सकते हैं. हालांकि आप एक तिमाही में ज्‍यादा से ज्‍यादा एक बार ही डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस कर सकते हैं. इस कार्ड की सालाना फीस 399 रुपये है.

    हालांकि साल भर में 50 हजार रुपये से ज्यादा खर्च करने सालाना फीस माफ हो जाती है.इन कार्ड्स पर मिलती है फ्री लाउंज की सुविधा :कैशबैक एसबीआई कार्ड फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड , एसीई क्रेडिट कार्ड, एचडीएफसी बैंक मिलेनिया डेबिट कार्ड, आईसीआईसीआई कोरल रुपे कार्ड जैसे अगर आपने ये कार्ड बनवा रखे हैं तो आप कुछ ही खर्चों पर लाउंज एक्‍सेस कर सकते हैं. अगर आप एयरपोर्ट पर बिना क्रेडिट कार्ड के लाउंज एक्‍सेस करते हैं तो आपको कम से कम 500 रुपये खर्च करना होते हैं लेकिन अगर आपके पास इस तरह के क्रेडिट कार्ड होंगे तो आप एयरपोर्ट के लाउंज में जा सकते हैं और फ्री में खाना-पीना कर सकते हैं. 

    अगर आपको एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एक्‍सेस करने का मौका मिले तो आप शायद ही इसे छोड़ेंगे. आपके वॉलेट में क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से आप इंटरनेशनल और डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लाउंज में फ्री एंट्री ले सकते हैं. साथ ही इसके कई फायदे आपको मिलते हैं. यहां जाकर आप अपना समय बिता सकते हैं. फ्री मैगजीन पढ़ सकते हैं. खानपान के अलावा फ्री वाईफाई यूज कर सकते हैं. 

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएलईडी टीवी में विस्फोट से एक युवक की मौत, 2 लोग हुए घायल
    Next Article जिलाधिकारी ने आदेश दिया, 15 दिनों के अंदर लोगों के पैसे लौटाए सहारा इंडिया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेले और उत्सव होते हैं मेल-मिलाप, आत्मीयता और सांस्कृतिक एकता के आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    May 10, 2026

    जिले में चमत्कार प्राचीन पत्थर पर उभरा ‘श्रीराम’ का नाम, रामायण काल से जुड़ा है ये रहस्य…

    May 10, 2026

    Project-M पर भाजपा का हमला, कहा- कांग्रेस बन गई ये पार्टी…

    May 10, 2026

    तेजी से घट रही इन शिकारी पक्षियों की आबादी, वैज्ञानिकों ने जताई बड़ी चिंता…

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेले और उत्सव होते हैं मेल-मिलाप, आत्मीयता और सांस्कृतिक एकता के आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
    • जिले में चमत्कार प्राचीन पत्थर पर उभरा ‘श्रीराम’ का नाम, रामायण काल से जुड़ा है ये रहस्य…
    • Project-M पर भाजपा का हमला, कहा- कांग्रेस बन गई ये पार्टी…
    • तेजी से घट रही इन शिकारी पक्षियों की आबादी, वैज्ञानिकों ने जताई बड़ी चिंता…
    • आज का राशिफल आज सूर्यदेव की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?