*आईसीसी:-* 13 नवंबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। दोनों टीमों ने इस आखिरी भिड़ंत के लिए तैयारी पूरी कर ली है। अगर बारिश की वजह से मैच बाधित नहीं हुआ तो फैंस को एक टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
खिताबी भिड़ंत से पहले इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर सामने आई है, लेकिन दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी है। क्योंकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड एक बार फिर गेंदबाजी करते हुए दिखे हैं।जोस बटलर की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल की पूर्व संध्या पर एमसीजी में ट्रेनिंग सेशन में अपने सबसे तेज गेंदबाज मार्क वुड की वापसी से उत्साहित है। मार्क वुड इंग्लैंड की गेंदबाजी यूनिट के मुख्य गेंदबाज हैं।
वुड भले ही ट्रेनिंग में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके मैच फिटनेस को लेकर इंग्लैंड बोर्ड की तरह से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि अगर वह खेलते हैं तो पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। वह भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अनफिट होने की वजह से नहीं खेल सके थे। इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 10 विकेट से रौंदा था।दाएं हाथ का तेज गेंदबाज सुपर-12 चरण में इंग्लैंड के लिए असाधारण गेंदबाज रहा है।
यहां तक कि उन्होंने टी20 विश्व कप इतिहास में अब तक की सबसे तेज गेंदबाजी की। वुड इंग्लैंड के सबसे खतरनाक गेंदबाज में से एक रहे हैं। जारी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मार्क वुड ने सबसे तेज ( 154.74kph ) गेंद डाली है। मार्क वुड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 4 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं।