रायपुर। सीएम भुपेश बघेल डोंगरगढ़ विधानसभा के लिए रवाना हो गए है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सीएम बघेल डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 46 करोड़ 56 लाख 44 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। 35 करोड़ 69 लाख 42 हजार रूपए के 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 10 करोड़ 87 लाख रूपए के 8 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। सीएम बघेल ग्राम घुमका औऱ बेलगांव में 71 हितग्राहियों को 8 लाख 69 हजार 328 रूपए के सामग्री का वितरण करेंगे। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सेम जनता से सीधी बातचीत करेंगे।