Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पांच एक्सप्रेसवे के किनारे 32 औद्योगिक शहरों का बड़ा नेटवर्क बनने जा रहा इस राज्य में…..
    News

    पांच एक्सप्रेसवे के किनारे 32 औद्योगिक शहरों का बड़ा नेटवर्क बनने जा रहा इस राज्य में…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 14, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : यूपी में पांच एक्सप्रेसवे के किनारे 32 औद्योगिक शहरों का बड़ा नेटवर्क बनने जा रहा है। इसमें तीन एक्सप्रेसवे के लिए संबंधित 23 जिलों के 84 गांवों को भी चिन्हित कर दिया गया है। अब इन गांवों में जमीन खरीदने का काम शुरू होगा। यह औद्योगिक शहर एक्सप्रेसवे के किनारे पर विकसित होंगे। इससे योगी सरकार की वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था की मुहिम को खासतौर पर रफ्तार मिलेगी। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।

    औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनिल सागर ने तीन एक्सप्रेसवे के 23 जिलों की 23 तहसीलों के तहत आने वाले 84 गांवों को औद्योगिक शहर के लिए अधिसूचित कर दिया है। अब उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) चिन्हित गांवों में जमीन अधिग्रहण या खरीदने का काम करेगा। हर औद्योगिक शहर के लिए 100 एकड़ से 600 एकड़ तक की जमीन ली जाएगी।इसके बाद अब जल्दी ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक शहर के लिए गांव अधिसूचित किए जाएंगे। इस तरह कुल मिला कर औद्योगिक शहरों का नेटवर्क 32 जिलों तक फैला होगा। योगी सरकार इन औद्योगिक शहरों के लिए बजटीय व्यवस्था भी करेगी।

    निवेशकों को प्लाट-यूपीडा पहले जमीन अधिग्रहीत करेगा। इसके बाद यहां बुनियादी सुविधाओं का विकास होगा। इसके बाद निवेशकों को अपने उद्योग लगाने के लिए मनपसंद लोकेशन पर प्लाट उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले वेयरहाउस व लाजिस्टिक उद्योगों को खासतौर पर बढ़ावा दिया जाएगा। इन औद्योगिक शहरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण, होजरी, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, होजरी, रसायन, दुग्ध प्रसंस्करण, दवा, मशीनरी संयंत्र, आईटी, कृषि उपज आधारित इकाइयां लग सकेंगी।

    खास उत्‍पादों को बढ़ावा मिलेगा -अपर मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक शहरों के विकसित होने से माल परिवहन काफी तेजी से होगा। इससे किसी जिले के खास उत्पाद को भी बढ़ावा मिलेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे-मेरठ की तहसील मेरठ सदर के बजौली, खरखौदा, -हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर के मैना सदरपुर, चुचावली, वहापुर ठेरा, अमरोहा की हसनपुर तहसील के मंगरौला, रुस्तमपुर खादर, दौलतपुर कलों, संभल की सदर संभल तहसील के खिरनी मोहिउउ्दीनपुर, बसला, अझरा, बदायूं की सदर बदायूं तहसील के औरंगाबाद माफी, घटपुरी, शाहजहांपुर की जलालाबाद का गुलड़िया, हरदोई की सवायजपुर तहसील के कौशिया, सरसई, दिवनियापुर सरसई, सेमरझोला, उन्नाव सदर तहसील के मुर्तजानगर, सौनिक सराय कटियान, रायबरेली की डलमऊ तहसील के ऐरहार रनमऊ सुल्तानुपर जाला, प्रतापगढ़ कुंडा के गुजवर व प्रतापपुर चेरगढ़, प्रयागराज के सोरांव तहसील के माधोपुर मलाक चेतुरी, जूडापुर डांडू, बारी, शिवगढ़।

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे-लखनऊ की मोहनलालगंज तहसील के कासिमपुर बिरुहा व चांदसराय, बाराबंकी हैदरगढ़ के बमरौली, सतरही घरकुईया, पिछारूआ, बहरामपुर, अंदऊमऊ, अमेठी मुसाफिरखाना के सेवरा, हुसेनपुर, सिंधियावां, ऊंचगांव, सुल्तानपुर की जयसिंहपुर तहसील के कारेबन, महमूद सेमरी, लठवा, कल्यानपुर, विशुनदासपुर, चांदपुर, चिरानेडीह, सवई, अमिलिया सिकरा, सेमरी, गाजीपुर की मुहम्मदाबाद तहसील के चकबाला, चकडुमरिया, अवथही बसंत, बाघौरी टी सोनारी, चकभिखू, महेशपुर, मच्छटी, सोनाडी, चकफातमा, चक गिरधरिया, भोपतपुर सोनारी, जगदीश पुर टी महती, अबेडकरनगर के जगदीशपुर, मुसलिमपुर, खानजहांपुर, बेवाना गांव

    बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस-वे-कर्वी-चित्रकूट गोंडा अकबरपुर, पहरा, बांदा सदर- बांदा के महोखर, जमालपुर, बरगहनी, हमीरपुर राठ के इंगुही, धनौरी, महोबा सदर के खन्ना, जालौन की उरई तहसील के कुसमिलिया, डकोर, टिमरो और औरैया के मिहौली व निगड़ा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्वतंत्रता दिवस की 75वीं सालगिरह पर शुरू हुई देश की सबसे लंबी ट्रेन के बारे में सारी बातें जाने…..
    Next Article कमाई करवाने में अव्वल है यह फसल; इसके 1 लीटर तेल की कीमत है बीस हजार रुपए……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति…

    September 28, 2026

    सीएम साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति…

    September 28, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय कल यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे…

    September 28, 2026

    बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति…
    • सीएम साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति…
    • मुख्यमंत्री श्री साय कल यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे…
    • बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
    • बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?