छत्तीसगढ़ :– राजनांदगांव जिले के कोर्ट को मेल से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस कोर्ट को तुरंत खाली कराया और बम निरोधक दस्ता मौके पर जांच के लिए पहुंचा। धमकी के बाद वकील और आम नागरिकों का कोर्ट में प्रवेश रोक दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका के चलते कोर्ट परिसर में पुलिस सघन सर्चिंग कर रही है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि धमकी किसने दी है।
