अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले के एक हिस्से से एक कार टकरा गई. ये टक्कर रविवार (17 दिसंबर) को हुई, जब बाइडेन अपनी पत्नी ईजिल बाइडेन के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वापस जा रहे थे. घटना के वक्त एक बेज रंग की फोर्ड कार एक बंद चौराहे पर जाने की कोशिश की. हालांकि, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सीक्रेट सर्विस मैन ने कार को हथियारों के साथ घेर लिया और चालक को अपने हाथ ऊपर करने का निर्देश दिया. इस बीच बाइडेन को दूसरे वाहन में ले जाया गया, जहां उनकी पत्नी पहले से ही बैठी थीं. पिछले साल भी हुई घटनापिछले साल एक छोटा निजी हवाई जहाज गलती से बाइडेन के डेलावेयर के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया था. इसके बाद राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को बाहर से निकाल लिया गया था. सीक्रेट सर्विस ने बताया था कि गलती से एक हवाई जहाज सुरक्षित क्षेत्र में प्रवेश कर गया था. इससे बाइडेन समेत उनके परिवार को किसी भी तरह का खतरा नहीं है.
