दिल्ली: सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। सांप और कोबरा के वीडियोज को लोग काफी देखते हैं और उन्हें शेयर करते हैं। हाल में ट्विटर पर एक कोबरा जोकि कार के नीचे छिपा हुआ था, उसका वीडियो अपलोड किया गया है। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने यह डरावना वीडियो शेयर किया है।
वीडियो शेयर करते हुए नंदा ने लिखा, ”प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए किंग कोबरा महत्वपूर्ण हैं। यहां लगभग 15 फीट लंबे एक को बचाया गया और जंगल में छोड़ा गया। पूरा ऑपरेशन प्रशिक्षित सांप पकड़ने वालों द्वारा किया गया है। कृपया अपने दम पर कोशिश न करें। बारिश की शुरुआत होने की वजह से ऐसे सांप और कोबरा कहीं भी पाए जा सकते हैं।”
King Cobra’s are vital in the food chain for maintaining balance in nature. Here is one nearly 15 feet long rescued & released in the wild.
— Susanta Nanda (@susantananda3) May 4, 2023
Entire operation is by trained snake catchers. Please don’t try on your own. With onset of rains, they can be found in all odd places. pic.twitter.com/g0HwMEJwp2
वीडियो में दिखाया गया है कि एक प्रशिक्षित सांप पकड़ने वाला 15 फीट लंबे कोबरा को पकड़ता है। डंडे के अलावा वह कोबरा को हाथ से भी कई बार पकड़ता दिखाई दे रहा है। इसके बाद फिर वह उसे एक लंबे थैले की ओर ले जाता है।