Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मानसिक उत्पीड़न के कारण स्वास्थ्य विभाग की एक महिला कर्मी ने उठाया गलत कदम….
    अपराध

    मानसिक उत्पीड़न के कारण स्वास्थ्य विभाग की एक महिला कर्मी ने उठाया गलत कदम….

    By Tv 36 HindustanApril 18, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महराजगंज: महराजगंज के स्वास्थ्य विभाग की एक महिला कर्मी अपने विभाग के एक शिक्षा अधिकारी के सेक्स एक्टॉर्शन से तंग होकर सुसाइड करने की ठान ली. विभाग के वॉट्स ऐप ग्रुप पर सुसाइड करने का मैसेज अपलोड कर दिया, जिससे महकमे में खलबली मच गई. सुसाइड करने की सूचना वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई. महिला स्वास्थ्य कर्मी के क्वार्टर पर पुलिस पहुंच गई

    . महिलाकर्मी, पुलिस को देख फफक कर रो पड़ी. पूरी कहानी पुलिस कर्मियों को सुना दी. पुलिस कर्मियों ने महिला को समझा-बुझा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद उसने श्यामदेउरवा थाने में तहरीर दी, लेकिन चौबीस घंटे बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया. हरियाणा की रहने वाली महिला संविदा पर एएनएम पोस्ट पर नियुक्त है. उसकी तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल के एक उप केन्द्र पर है. परतावल सीएचसी के ह्वाट्सएप ग्रुप में एएनएम ने अपनी डायरी का एक पन्ना फाड़ पोस्ट कर दिया कि वह आत्महत्या करने जा रही है. उसने लिखा कि वह एक शिक्षा अधिकारी के हरकत से तंग आ चुकी है. महिला ने लिखा, ‘वह मुझे अपने साथ शारीरिक संबंध के लिए कह रहा

    है. इससे इंकार करने पर उसने हद से ज्यादा परेशान कर दिया है. मानसिक रूप से उत्पीड़न कर रहा है. उसने इतना परेशान कर दिया है कि मैं आत्महत्या के लिए मजबूर हूं. किसी ने मेरा साथ नहीं दिया, इसलिए मैं उसकी प्रताड़ना से तंग आकर आत्म हत्या करने जा रही हूं.’ स्वास्थ्य विभाग के ग्रुप पर मैसेज आते ही सुसाइड नोट वायरल हो गया. किसी ने श्यामदेउरवा पुलिस को सूचना दी. पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए. महिला को सुसाइड करने से रोका. स्वास्थ्य विभाग के एक शिक्षा अधिकारी पर एएनएम द्वारा सेक्स एक्टॉर्शन का आरोप लगाते हुए परतावल सीएचसी में संविदा पर तैनात एक कम्प्यूटर ऑपरेटर डैमेज कंट्रोल करने में जुट गया. वह ग्रुप में ही एएनएम पर पोस्ट को डिलीट करने का दबाव बनाने लगा. इसको लेकर पीड़ित एएनएम से ग्रुप पर ही उसकी लंबी बहस भी हुई.

    इस मामले में पीड़ित एएनएम का कहना है कि जिस ग्रुप में वह आत्महत्या की सूचना अपलोड की, उस ग्रुप में सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अफसर भी शामिल हैं, परतावल सीएचसी के भी अफसर हैं. ऐसे में किसी का यह कहना है कि उनको कोई जानकारी नहीं है, यह समझ से परे है. वहीं श्यामदेउरवा थाना के प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता का कहना है कि उनके पास तहरीर नहीं आई है, तहरीर मिलने पर जांच-पड़ताल कर न्यायोचित कार्रवाई करेंगे.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएक ऐसा घाट जहां पर छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में बैठकर सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं ,, जाने इसके पीछे का राज
    Next Article आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस…जाने इतिहास,,
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?