
भारत के इतिहास के सबसे स्वर्णिम पन्नों में लिपटा है बिहार (Bihar)। इन दिनों बिहार की राजधानी पटना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें गंगा नदी के घाट पर छात्र-छात्राएंबड़ी संख्या में बैठकर पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं।
यह तो हम सब जानते हैं कि बिहार के छात्र भारत के हर ऊंचे पद पर हैं। ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बिहार के छात्रों ने अपना लोहा मनवाया है। अपको बता दें कि बिहार की रजधानी पटना को छात्रों का गढ़ माना जाता है। यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र पढ़ने आते हैं।
अक्सर हम बिहार के छात्रों के संघर्ष से भरी कहानियां और उनकी मेहनत की कहानियां सुनते हैं, जिसमें वह बहुत कठिनाइयों के बाद सफलता प्राप्त करते हैं। एक ऐसी ही कहानी बिहार की राजधानी पटना में आई है। वहां गंगा नदी के किनारे बड़ी संख्या में छात्र खुले आसमान के नीचे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते नजर आए हैं।ये वायरल हो रही तस्वीर बिहार के NIT घाट की है, जहां सैकड़ों की संख्या में उम्मीदवार पढ़ाई कर रहे हैं।
तस्वीर में जो बच्चे दिख रहे हैं उनमें से ज्यादातर पटना यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स हैं। ये छात्र-छात्राएं रोज सुबह 4 से 6 बजे के बीच गंगा घाट पर इकट्ठा होते हैं और परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।दरअसल पटना विश्वविद्यालय और इससे मान्यता प्राप्त कई कॉलेज जैसे पटना कॉलेज, साइंस कॉलेज गंगा घाट के किनारे स्थित हैं। लंबे समय से अक्सर इन कॉलेजों के स्टूडेंट्स को गंगा किनारे बैठकर पढ़ाई करते देखा जाता रहा है। तो वहीं वायरल हो रहीं इन तस्वीरों को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोग छात्रों के संघर्ष को देखते हुए तरह तरह की प्रतिक्रियाए दे रहे हैं।
यहां की एक तस्वीर IAS अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है, इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए”। तस्वीर को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में कई लोग इससे प्रेरणा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, और इन छात्रों की मेहनत और लगन को देखते हुए इसकी सराहना करते नजर आ रहे हैं।