राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर पाली जिले से सामने आई है। पाली जिले में नगर परिषद के सभाकक्ष में आज सुबह अज्ञात कारण से भीषण आग लग गई है। जिससे हॉल में आग की लपेट उठती नजर आई है। आग से कुर्सियां जल गई। दरवाजों तक आग की लपटे पहुंच गई। मौके पर तीन दमकलों के कार्मिक आग बुझाने में जुटे हुए है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने की खबर मिलने पर नगर परिषद सभापति रेखा भाटी, आयुक्त बृजेश रॉय सहित कई पार्षद मौके पर पहुंचे है। आग ज्यादा न फैले इसलिए फर्स्ट फ्लोर के कांच पत्थर मार कर तोड़े गए।
धुएं की लपटें आग में उठती नजर आई। ऐसे में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्हें पुलिसकर्मी हटाने नजर आए। फर्स्ट फ्लोर पर बने हॉल में पट्टों की फाइलें पड़ी है। ऐसे में आग की लपटे वहां तक न पहुंच जाए। इसको लेकर अधिकारी चिंतित नजर आए है। आग लगने की सूचना पर पाली नगर पालिका और नगर निगम की दमकल की तीन गाडिया मौके पर पहुंची है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहें है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।