Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश में भीषण ट्रेन हादसा डिब्बे नदी में गिरे, ट्रैक पूरी तरह जाम, घंटों खड़ी रहीं एक्सप्रेस ट्रेनें…
    समाचार

    प्रदेश में भीषण ट्रेन हादसा डिब्बे नदी में गिरे, ट्रैक पूरी तरह जाम, घंटों खड़ी रहीं एक्सप्रेस ट्रेनें…

    By Tv36 HindustanDecember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– शनिवार देर रात झाझा–जसीडीह रेलखंड पर टेलवा बाजार हाल्ट के पास पुल संख्या 676 पर एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने(Train Accident) के बाद रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। हादसे के चलते इस रूट से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस, पैसेंजर और मालगाड़ियों के मार्ग बदल दिए गए हैं। करीब 34 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है।

    दुर्घटना के कारण अप लाइन की 22214 पटना–शालीमार दुरंतो एक्सप्रेस को घंटों झाझा स्टेशन पर रोका गया। बाद में ट्रेन को गया–किऊल रेलखंड के रास्ते वापस भेजा गया। इसी तरह कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें जमुई और मननपुर स्टेशनों पर खड़ी रहीं, जिन्हें वैकल्पिक मार्गों से रवाना किया गया।

    जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे मालगाड़ी के गार्ड ने झाझा स्टेशन प्रबंधक को घटना की सूचना दी। इसके बाद करीब आधे घंटे के भीतर झाझा से दुर्घटना राहत वाहन मौके के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, दानापुर से भी क्रेन को घटनास्थल भेजा गया है।

    नदी में गिरे कई डिब्बे

    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के आधे से ज्यादा डिब्बे ट्रैक से उतरकर नीचे नदी में जा गिरे हैं। हादसे में पुल के गार्डर को भी नुकसान पहुंचा है। ट्रैक और पुल की मरम्मत में 24 घंटे से अधिक समय लगने की संभावना जताई जा रही है, जिससे सोमवार से पहले इस रेलखंड पर सामान्य परिचालन शुरू होना मुश्किल माना जा रहा है।

    इस बीच कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद किए जाने की आशंका है, जबकि अनेक ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है। अगले दो दिनों तक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, झाझा स्टेशन से कुछ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन समय पर जारी रहने की बात कही गई है।

    यात्रियों को हुई परेशानी

    हादसे की खबर के बाद यात्रियों में मायूसी देखने को मिली। कई लोगों ने अपनी यात्रा रद कर दी, जबकि कुछ यात्री सड़क मार्ग से किऊल स्टेशन पहुंचकर अन्य ट्रेनों से आगे की यात्रा पर निकले। बड़ी संख्या में यात्रियों ने अपने आरक्षण टिकट भी वापस कर दिए। पूछताछ केंद्रों पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।

    कई यात्री ऐसे भी रहे, जिन्हें हादसे की जानकारी नहीं थी और वे ट्रेन पकड़ने झाझा स्टेशन पहुंच गए। जानकारी मिलने के बाद उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा। जिस पुल पर यह हादसा हुआ, उसका गार्डर हाल ही में बदला गया था।

    झाझा रेल यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता ने बताया कि यह इस रेलखंड का अब तक का सबसे बड़ा रेल हादसा माना जा रहा है। सभी एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है और ट्रैक बहाली का काम तेजी से जारी है।

    बहाली कार्य जारी

    हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 27 दिसंबर को रात 23:25 बजे आसनसोल मंडल के लाहाबन–सिमुलतला स्टेशनों के बीच किलोमीटर 344/05 के पास एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसके चलते अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन बाधित हुआ है। सूचना मिलते ही आसनसोल, मधुपुर और झाझा से दुर्घटना राहत टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गई थीं और बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

    Post Views: 25,740

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticlePM मोदी आज इस समय करेंगे साल 2025 की आखिरी ‘मन की बात’, इस साल कार्यक्रम में इन मुद्दों पर की बात…
    Next Article 1 जनवरी 2026 से बदलेंगे ये नियम, आपकी जेब और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर पड़ेगा असर…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना….

    April 1, 2026

    प्रयागराज संगम से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा IRCTC इस से चलेगी भारत गौरव ट्रेन…

    April 1, 2026

    सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार सीएम साय…

    April 1, 2026

    प्रदेश के 50 लाख श्रमिकों के लिए खुशखबरी वेतन बढ़ा, अब हर माह 234 रुपये ज्यादा मिलेंगे…

    April 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना….
    • प्रयागराज संगम से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा IRCTC इस से चलेगी भारत गौरव ट्रेन…
    • सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार सीएम साय…
    • प्रदेश के 50 लाख श्रमिकों के लिए खुशखबरी वेतन बढ़ा, अब हर माह 234 रुपये ज्यादा मिलेंगे…
    • इन गर्मियों में रोज बनाएं अलग-अलग ब्रेकफास्ट, 7 दिन के ये सात हल्के नाश्ते …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?