सोल 25 जनवरी । उत्तर कोरिया के एक अंतर्देशीय क्षेत्र से दो क्रूज मिसाइलों के दागे जाने की बात सामने आई है।
दक्षिण कोरिया के एक सैन्य अधिकारी ने मंगलवार को कही। अधिकारी ने बताया,“हमें फिलहाल इस बारे में अभी पूरी तरह से जानने की जरूरत है।”
अधिकारी ने बताया,“मैं यह कहना चाहूंगा कि अगर इस तरह की मिसाइल को दक्षिण की ओर लॉन्च किया जाता है, तो हमारे डिटेक्शन और इंटरसेप्शन सिस्टम को इसका पता लगाने या मुकाबला करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।”
पिछले साल सितंबर में उत्तर कोरिया ने दूर तक मार करने वाली एक नई प्रकार की क्रूज मिसाइल का परीक्षण करने का दावा किया था और इसे युद्ध के लिये प्रयोग किये जाने योग्य एक शक्तिशाली हथियार करार दिया था।
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने ट्रेन के माध्यम से किसी दो अन्य मिसाइलों के कथित परीक्षण या फायरिंग के ठीक तीन दिन बाद 17 जनवरी को दो सामरिक निर्देशित मिसाइलों का प्रक्षेपण किया था और इसके अलावा, उत्तर कोरिया एक और पांच जनवरी को एक स्व-घोषित हाइपरसोनिक मिसाइल का भी परीक्षण कर चुका है।