Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एक दो नहीं 8 पत्नियों के साथ रहता है शख्स,जाने इस शख्स की पूरी स्टोरी
    समाचार

    एक दो नहीं 8 पत्नियों के साथ रहता है शख्स,जाने इस शख्स की पूरी स्टोरी

    By Tv 36 HindustanJune 22, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : पहले से शादीशुदा मॉडल ने पिछले साल 8 लड़कियों से एकसाथ शादी कर ली थी. इसके बाद उसकी पत्नियों की संख्या 9 हो गई थी. हालांकि, बाद में एक पत्नी उससे अलग हो गई. फिलहाल वह 8 पत्नियों के साथ रहता है. इस मॉडल का नाम Arthur O Urso है और वे ब्राजील के रहने वाले हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम लुआना है. अब एक इंटरव्यू में लुआना ने अपने पति की नई शादियों पर प्रतिक्रिया दी है. इस रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें होती रहती हैं. हालांकि, मॉडल का कहना है कि सभी पत्नियों के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशियों से भरी है.

    लुआना कहती हैं कि शादी के इस रिश्ते में उनका उद्देश्य आर्थर को खुश रखना है, और जब तक पति खुश है, वह भी खुश है. वह आर्थर की 7 नई पत्नियों को भी पसंद करती हैं, और जब आर्थर नहीं होते हैं तो वह उन लोगों को ‘डेट’ करती हैं. ऑर्थर और लुआना कहते हैं कि इस रिश्ते में 7 लड़कियों की एंट्री के बाद वे दोनों और क्लोज आ गए हैं, और वे दोनों पहले से कहीं ज्यादा एक-दूसरे पर ट्रस्ट करते हैं. लुआना ने कहा- हमलोग हमेशा से एक-दूसरे पर भरोसा करते थे लेकिन अब हम एक-दूसरे पर बहुत ही ज्यादा ट्रस्ट करते हैं. नई पत्नियों के साथ रिश्ते की वजह से हम दोनों एक इंसान के तौर पर और पति, पत्नी के तौर पर और ज्यादा सशक्त महसूस करते हैं.

    सभी नई पत्नियां- तानिया, लोरेना, क्यारा, मेलिना, एमिली, सिंटिया और थायने कहती हैं कि आर्थर उन्हें बराबर समय देते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारी सभी आवश्यकताएं वह पूरी करें. सभी लड़कियां आर्थर पर फिदा हैं. सभी मानती हैं कि वह इंटेलिजेंट, अट्रैक्टिव, काइंड और पूरी तरह से अद्भुत है. हालांकि, अगर आर्थर किसी एक पत्नी पर ज्यादा खर्च करने लगते हैं, तो दूसरी पत्नियों को इससे जलन जरूर होने लगती है. बता दें कि आर्थर ने सभी पत्नियों के साथ एक समारोह के दौरान शादी की थी. जिसमें आर्थर, लुआना को किस करते दिखे थे, और बाकी पत्नियां एक-दूसरे को. आर्थर ने बताया कि रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में सभी पत्नियों के नाम याद रखने में भी दिक्कतें सामने आती थीं. ऑर्थर ने हाल ही में नई पत्नियों को दादी से मिलवाया था.

    आर्थर ने कहा कि उसकी फैमिली ने इस रिश्ते को अप्रूव नहीं किया है, लेकिन वे लोग इससे रिलेट करते हैं. आर्थर की दादी कहती हैं कि अपने कल्चर और धर्म की वजह से वह इस रिश्ते को नहीं मानती हैं. हालांकि, वह आर्थर और उनके पार्टनर्स की फीलिंग्स की कद्र करती हैं.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेशभर में चलेगा एक ही कार्ड, जानें- क्‍या है वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना
    Next Article स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में निकली बंपर भर्ती,जानिए पूरी डिटेल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे…

    May 12, 2026

    PM और CM मोहन की अपील की उड़ी धज्जियां, 100 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे ये नेता…

    May 12, 2026

    IPL मैच देखने पहुंचे दर्शकों को लगा झटका पानी इतने, दोगुने-तीन गुने दाम पर बिका खाना…

    May 12, 2026

    NEET-UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का ये बड़ा फैसला…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे…
    • PM और CM मोहन की अपील की उड़ी धज्जियां, 100 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे ये नेता…
    • IPL मैच देखने पहुंचे दर्शकों को लगा झटका पानी इतने, दोगुने-तीन गुने दाम पर बिका खाना…
    • NEET-UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद के बाद NTA का ये बड़ा फैसला…
    • सोयाबीन से तौबा के बाद मक्का का भी नहीं मिला भाव अब एस सफेद सोने की तरफ किसानों का रूझान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?