कोलकाता, 01 जनवरी। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निकट एक पेंट फैक्ट्री आग लगने से जलकर राख हो गयी।
दमकल की 15 गाड़ियों की मदद से फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया गया। इसमें हवाई अड्डे की कुछ दमकल की मदद ली गयी।
पुलिस ने कहा कि इस घटना के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ दल ने मोर्चा संभाल लिया है।
अग्निशामक मंत्री सुजीत बोस और राजरहाट से तृणमूल कांग्रेस विधायक अदिति मुंशी राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंच गये हैं।
मजदूरों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।