Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एक व्यक्ति खरीद सकता है सिर्फ 2 किलो टमाटर , अब 90 रुपए किलो हुआ
    यूपी

    एक व्यक्ति खरीद सकता है सिर्फ 2 किलो टमाटर , अब 90 रुपए किलो हुआ

    By Tv 36 HindustanJuly 16, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश। लखनऊ में एनसीसीएफ द्वारा 90 रुपए प्रति किलो टमाटर उपलब्ध कराया जा रहा है। एनसीसीएफ अधिकारी ने बताया लखनऊ में 11 वैन के माध्यम से 90 रुपए प्रति किलो टमाटर का वितरण किया जा रहा है। एक व्यक्ति 2 किलो टमाटर खरीद सकता है। वही एनसीसीएफ की प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने बताया कि शाम तक 17,000 किलोग्राम टमाटरों में से लगभग 80 प्रतिशत बिक गए। हम कल से दिल्ली में इसकी पहुंच और मात्रा बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिक्रिया अच्छी रही और कुछ जगहों पर छूट वाले टमाटर खरीदने के लिए कतार लगी थी। करोल बाग, पटेल नगर, पूसा रोड, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, नेहरू प्लेस, आदर्श नगर, वजीरपुर में जेजे स्लम और ढोढ़ापुर शिवमंदिर जैसे क्षेत्रों में लगभग 20 मोबाइल वैन भेजी गईं। उन्होंने बताया कि नोएडा में तीन मोबाइल वाहन नोएडा सेक्टर-78 और ग्रेटर नोएडा के पास परी चौक पर भेजे गए।

    चंद्रा ने कहा, ‘हम ‘ए’ ग्रेड निर्यात गुणवत्ता वाले टमाटर बेच रहे हैं। रविवार से मात्रा बढ़ाकर 20,000 किलोग्राम से अधिक कर दी जाएगी।’ रविवार से, एनसीसीएफ राजधानी में लगभग 100 केंद्र भंडार बिक्री केन्द्र के माध्यम से टमाटर बेचना शुरू कर देगा। चंद्रा ने कहा कि एनसीसीएफ दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 400 से अधिक सफल खुदरा दुकानों के माध्यम से रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री के लिए मदर डेयरी के साथ भी बातचीत कर रहा है।

    सरकारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को टमाटर का औसत अखिल भारतीय खुदरा मूल्य 116.76 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं, अधिकतम कीमत 244 रुपये प्रति किलोग्राम और न्यूनतम दर 40 रुपये प्रति किलोग्राम थी। महानगरों में, गुरुवीर को दिल्ली में टमाटर 178 रुपये प्रति किलो था। इसके बाद मुंबई में 147 रुपये प्रति किलो, कोलकाता में 145 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 132 रुपये प्रति किलो था। टमाटर की कीमतें आम तौर पर जुलाई-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर की अवधि के दौरान बढ़ती हैं। ये आम तौर पर कम उत्पादन वाले महीने होते हैं। मानसून के कारण सप्लाई में बाधा की वजह से इस सब्जी की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news Today news यूपी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिला ने ब्रेस्ट मिल्क डोनेट करके बनाया विश्व रिकॉर्ड…
    Next Article महादेव घाट में नाव का संचालन बंद, यह वजह आयी सामने….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…

    April 16, 2026

    बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग…

    April 16, 2026

    आज का राशिफलजानिए ऐसा रहेगा आपका दिन, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, उपाय और लकी प्रतिशत…

    April 16, 2026

    MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…
    • बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग…
    • आज का राशिफलजानिए ऐसा रहेगा आपका दिन, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, उपाय और लकी प्रतिशत…
    • MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी…
    • महिला आरक्षण बिल का अध्यक्ष ने किया समर्थन, लेकिन ‘कोटे के अंदर कोटा’ पर अड़ीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?