
रिपोटर:सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया – पथरिया थाना अंतर्गत दिन गुरुवार को चार पहिया वाहन ने बाइक में सवार दो लोगो को ठोकर मार दी । जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रूप से घायल । सूचना मिलते ही पथरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है । मिली जानकारी के मुताबिक घटना समय लगभग रात 7 बजे ग्राम पथरगड़ी छिंदभोग रोड का है । जिसमे बाइक में सवार होकर संतराम पाटले पिता जेठूराम उम्र 60 वर्ष ग्राम छिंदभोग निवाशी जो अपने साथी देवचरन ग्राम मोतिनपुर पडरभट्टा दोनो पथरिया कुछ काम के लिए आया हुवा था । काम खत्म करने के बाद गांव वापस छिंदभोग की तरफ जा रहे थे तभी पथरगड़ी छिंदभोग के बीच रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही बोलेरे चार पहिया वाहन गाड़ी क्रमांक सीजी 28 के 6269 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक को ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही मृतक संतराम पाटले की मौत हो गई । वही दूसरे घायल व्यक्ति को 108 की मदद से पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ उपचार करने के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया । पुलिस द्वारा शव को पीएम करने के लिए पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।