नई दिल्ली:- दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने आज अपनी चौथी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पारंपरिक नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे तो सीएम आतिशी कालकाजी से मैदान में होंगी. मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश और गोपाल राय बाबरपुर से प्रत्याशी बनाए गए हैं. आप ने इस लिस्ट में 38 प्रत्याशियों की सूची जारी की है.
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप की आखिरी सूची में ज्यादातर नाम वे हैं जिन्होंने 2020 का विधानसभा चुनाव जीता था यानी इसने निवर्तमान विधायकों को दोबारा टिकट दिया है. जबकि सीएम आतिशी कैबिनेट के मंत्रियों सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, गोपाल राय और मुकेश कुमार अहलावत का टिकट दोहराया गया है. इसके अलावा आप ने पार्टी के बड़े चेहरों में से सोमनाथ भारती, दुर्गेश पाठक और अमानातुल्ला खान पर भी भरोसा जताया गया है.



आज ही ज्वाइन की पार्टी, रमेश पहलवान को मिला टिकट
38 प्रत्याशियों की लिस्ट में हैरान करने वाला नाम रमेश पहलवान का है जिन्होंने आज ही अरविंद केजरीवालु की मौजूदगी में आप ज्वाइन की है. रमेश पहलवान को कस्तुरबा नगर से टिकट दिया गया है. रमेश की पत्नी कुसुमलता पार्षद हैं. कुसुमलता ने भी आप ज्वाइन की है. दोनों पति-पत्नी ने 2017 में आप का साथ छोड़ दिया था और सात साल के अंतराल के बाद आप ज्वाइन की है.
आप की आखिरी सूची में इन्हें मिला मौका
बुराड़ी – संजीव झा
बादली – अजेश यादव
रिठाला – मोहिंदर गोयल
बवाना- जय भगवान
सुल्तानपुर माजरा- मुकेश कुमार अहलावत
नांगलोई जाट – रघुविंदर शौकीन
शालीमार बाग – बंदना कुमारी
शकुर बस्ती – सत्येंद्र जैन
त्रिनगर – प्रीति तोमर
वजीरपुर- राजेश गुप्ता
मॉडल टाउन- अकिलेश पति त्रिपाठी
सदर बाजार – सोम दत्त
मटियाला महल – शोएब इकबाल
बल्लीमारन – इमरान हुसैन
करोल बाग – विशेष रवि
मोती नगर – शिव चरण गोयल
राजौरी गार्डन – धनवती चंदेला
हरि नगर- राज कुमारी ढिल्लों
तिलक नगर – जरनैल सिंह
विकासपुरी – महिंदर यादव
उत्तम नगर – पोश बाल्यान
द्वारका – विनय मिश्रा
दिल्ली कैंट – वीरेंद्र सिंह काडियान
राजेंद्र नगर – दुर्गेश पाठक
नई दिल्ली- अरविंद केजरीवाल
कस्तुरबा नगर – रमेश पहलवान
मालवीय नगर – सोमनाथ भारती
महरौली- नरेश यादव
अंबेडकर नगर – अजय दत्त
संगम विहार – दिनेश मोहनिया
ग्रेटर कैलाश – सौरभ भारद्वाज
कालकाजी – आतिशी
तुगलकाबाद – सही राम
ओखला – अमानातुल्ला खान
कोंडली – कुलदीप कुमार
बाबरपुर – गोपाल राय
गोकुलपुर – सुरेंद्र कुमार
