बीजापुर : गुरुवार 11 नवम्बर को गोरना मनकेलि मार्ग से माओवादियों ने सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को अगवा कर लिया था , जिसे बुधवार 17 नवम्बर को सकुशल रिहा कर दिया है ।
अपहृत सब इंजीनियर अजय लकड़ा को 7 दिनों तक जंगलों में 7 दिनों तक रख कर पूछ ताछ करते रहे । बुधवार 11 नवम्बर को जंगलों में जन अदालत लगा कर अजय लकड़ा की पत्नी और बीजापुर के पत्रकारों की मौजूदगी में सब इंजीनियर को सकुशल रिहा कर दिया गया ।
