Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अभिजीत गंगोपाध्याय को ममता पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, चुनाव आयोग का सख्त एक्शन..
    Uncategorized

    अभिजीत गंगोपाध्याय को ममता पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, चुनाव आयोग का सख्त एक्शन..

    By Tv 36 HindustanMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता:- चुनाव आयोग ने मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय पर कार्रवाई करते हुए उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है. इलेक्शन कमीशन ने यह फैसला हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर की गई उनकी अपमानजनक टिप्पणियों के चलते 24 घंटे के लिए प्रचार करने से रोक दिया है.

    चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार अभिजीत गंगोपाध्याय मंगलवार शाम 5 बजे से बुधवार 5 बजे तक चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे. बता दें कि गंगोपाध्याय पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के तमलुक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं.

    ममता बनर्जी को लेकर की अपमानजनक टिपप्णी

    उन्होंने 15 मई को हल्दिया में एक सार्वजनिक बैठक में बंगाली कहा था, ‘ममता बनर्जी आप कितने में बिक रही हैं? आपका रेट 10 लाख रुपये है, क्यों? क्योंकि आप अपना मेकअप केया सेठ से करवा रही हैं? क्या ममता बनर्जी भी एक महिला हैं?’

    टीएमसी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

    उनके बयान को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन से शिकायत की थी, उनकी शिकायत के बाद 17 मई को चुनाव आयोग ने अभिजीत गंगोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस भेजा, जिसमें उन पर ममता बनर्जी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था.इस पर अभिजीत गंगोपाध्याय ने 20 मई को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शो-केस नोटिस का जवाब दिया.
    इस बीच पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ऑफिस के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि गंगोपाध्याय के जवाब की समीक्षा करने के बाद आयोग ने उन्हें 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने से रोकने का फैसला किया.

    छठे चरण के लिए कब होगी वोटिंग?
    बता दें कि अभिजीत गंगोपाध्याय की अपमानजनक टिप्पणी का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सीएम बनर्जी कितनी कीमत पर बिक रही हैं. गौरतलब है कि छठे फेज में पश्चिम बंगाल की 8 सीट पर 25 मई क चुनाव होना है, जिसमें तमलुक सीट भी शामिल है.

    Post Views: 1,210

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर आप भी शेर पालने का रखते हैं शौक, तो दिल्ली का ये चिड़ियाघर करेगा आपकी ख्वाहिश पूरी,बस करना होगा ये काम…
    Next Article इलाज के लिए भारत आए बांग्लादेश के सांसद हुए लापता, पुलिस कर रही जांच…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दुनिया भर में तेल बेचने को तैयार ईरान, अमेरिका ने हटा लिया बैन, अब भारत को होगा ये फायदा…

    June 23, 2026

    जामुन में छुपे है ये खास गुण, खूबसूरती बढ़ाने में करें मदद, इन बीमारियों को रखें दूर…

    June 23, 2026

    आवारापन 2 के बाद हॉरर में वापसी: इमरान हाशमी की इस नई फिल्म का एलान…

    June 23, 2026

    प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दुनिया भर में तेल बेचने को तैयार ईरान, अमेरिका ने हटा लिया बैन, अब भारत को होगा ये फायदा…
    • जामुन में छुपे है ये खास गुण, खूबसूरती बढ़ाने में करें मदद, इन बीमारियों को रखें दूर…
    • आवारापन 2 के बाद हॉरर में वापसी: इमरान हाशमी की इस नई फिल्म का एलान…
    • प्रदेश में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी ये बड़ी बात…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए ये सभी फैसले…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?