Raipur : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमण के कुल 285 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 34 केस दुर्ग जिले से मिले है। वहीं राज्य में आज कुल 338 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में आज किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1489 है। आज प्रदेश में 9,791 टेस्ट हुए है।