Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत हुई चालानी कार्रवाई 26 दुकानदारों से वसूला गया 4,450 रूपये जुर्माना
    गैजेट

    तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत हुई चालानी कार्रवाई 26 दुकानदारों से वसूला गया 4,450 रूपये जुर्माना

    By Tv 36 HindustanDecember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत शहरों को स्मोक फ्री बनाने के लिए पलारी विकासखण्ड में चालानी कार्रवाई की गई । इस दौरान जिला प्रवर्तन दल द्वारा बस स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं शैक्षणिक संस्थान के 100 गज की परिधि में तम्बाकू उत्पाद बेंचने पर सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) अंतर्गत कार्रवाई की गई।

    राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार प्रेमी ने इस सम्बन्ध में बताया, “विकासखण्ड पलारी में बस स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं शैक्षणिक संस्थान के 100 गज की परिधि पर स्थित दुकानों में कोटपा एक्ट के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर कोटपा एक्ट की धारा 4 एवं 6 अंतर्गत कुल 26 चालान किये गए एवं 4,450 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही दुकानदारों को प्रतिबंधित पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए गठित कानून के बारे में भी जानकारी दी गई ।

    जिले के शहरी क्षेत्रों को तंबाकू मुक्तक्षेत्र बनाये जाने के तहत चालानी कार्रवाई की गई है । साथ ही इस कार्यवाही का उद्देश्य कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं को शहरी क्षेत्रों में लागू करना है। कार्रवाई के दौरान पान स्टाल पर धूम्रपान किया जा रहा था एवं बिना चेतावनी चिन्ह के तम्बाकू पदार्थों को बेचा जा रहा था। इस संबंध में दुकान के मालिक सहित वहां पर आए लोगों को भी कोटपा एक्ट 2003 के बारे में जागरूक कराया गया।“

    जिले को पूर्णतया तंबाकू सेवन से मुक्त जिला बनाए जाने के उद्देश्य से जिले में कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4 एवं 6 के अंतर्गत समस्त सार्वजनिक स्थलों एवं कार्यस्थलों पर गैर धुम्रपान क्षेत्र का बोर्ड लगाया जाना और बोर्ड पर प्रभारी अधिकारी /सहायक नोडल अधिकारी का नाम लिखा जाना अनिवार्य है। इस कार्रवाई में औषधि निरीक्षक राम ब्रजेश प्रजापति, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार डॉ.विनोद पटेल, ब्लूमबर्ग परियोजना के प्रकाश श्रीवास्तव एवं पुलिस विभाग से वीरेंद्र साहू एवं गांधी वर्मा उपस्थित थे।

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पलारी का विशेष सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियम) अधिनियम, जिसे कोटपा एक्ट, 2003 के नाम से भी जाना जाता है ।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने इन परीक्षाओं के लिए जारी किया नोटिफिकेशन जानिए विवरण
    Next Article फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही है शासन की योजनाओं की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा जनमन मासिक पत्रिका सहित अन्य प्रचार समाग्रियों का निःशुल्क वितरण
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ये घोल जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी…

    July 29, 2026

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत सीएम साय…

    July 29, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यहां के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

    July 28, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव से CM विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा…

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • किसानों के कपड़े सरकार उतार रही राजधानी सरकार से नाखुश किसानों ने उतारे कपड़े तेज हुआ प्रदर्शन…
    • हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ये घोल जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी…
    • सरकारी स्कूलों में अब मिलेगी चिकन बिरयानी मिड-डे मील को लेकर सरकार का बड़ा प्लान…
    • रक्षाबंधन पर विष्णु भोग चावल की राखियां बनेंगी प्रदेश की नई पहचान…
    • एंटी पेपर लीक बिल पर राहुल का हल्लाबोल बोले- “ये एग्जाम नहीं, एक्सटॉर्शन सिस्टम है”…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?