जीपीएम /पुलिस अधीक्षक जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही आई कल्याण ऐलिसेला द्वारा जिले मे नशे के कारोबार करने वाले अपराधियो पर नजर रखने तथा गांजा तस्करो के विरूद्ध ठोस प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिए गए थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा के नेतृत्व मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगांवकर के मार्ग दर्शन मे अवैध मादक पदार्थ के के विरुद्ध अभियान के दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिली कि उड़ीसा से बिलासपुर रतनपुर केंदा पेण्ड्रा मुख्य मेन रोड मार्ग से वाहन क्रमांक MP-65-C-3833 मारूती सेलेरियो एवं क्रमांक CG-14-MQ-4040 मारूति सुजूकी मे अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर वेंकटनगर मप्र लेकर जा रहे है,कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराकर NDPS ACT के प्रावधानो का पालन करते हुये सूचना तस्दीक कार्यवाही हेतु बसंतपुर तिराहा मेनरोड के पास घेराबंदी किये दौरान घेराबंदी के बिलासपुर की ओर से वाहन क्रमांक MP-65-C-3833 मारूती सेलेरियो एवं कार क्रमांक CG-14-MQ-4040 मारूति सुजूकी आगे पीछे आते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया दोनो वाहन मे बैठे चार आरोपीयो मे से तीन आरोपी वाहन को छोड़कर भागने मे कामयाब हो गया एक आरोपी पकड़ा गया जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम अशोक गुप्ता पिता स्व.नत्थू लाल गुप्ता साकिन सिघौरा आश्रम पो.पोड़ी वेंकटनगर जैतहरी अनुपपूर मप्र और मौके से भागे हुये आरोपीयो का नाम दुर्गेश पाण्डेय पिता राधिका प्रसाद पाण्डेय साकिन रेलवे स्टेशन के सामने वेकटनगर हाल मुकाम कुदरी आंगनबाडी के पास नरौजाबाद उमरिया मप्र दीप नारायण उर्फ दीपू पिता रामाधार द्विवेद्वी साकिन धनगवां जैतहरी अनुपपूर इरफान खान पिता इश्लाम मोहम्मद वेंकट नगर जैतहरी अनुपपूर मप्र का रहना बताये ।
आरोपियों के कब्जे से 102 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 10,20,000/रू एवं वाहन कीमती 5,00,000/रू व मारूति XL-6 कीमती 12,00,000/रू VIVO कम्पनी का मोबाईल कीमती 5000/रू नगदी रकम 600 /रू जुमला कीमती 27,25,600 /रू को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया है ।