नई दिल्ली:– बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बीते कई दिनों से खराब चल रही है. वो ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है. इसी बीच खबर है कि आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई.
ICU वेंटीलेटर एक्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज तबीयत खराब होने के बाद धर्मेंद्र को ICU वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है. वो ट्रीटमेंट का रिस्पोंड कर रहे हैं. इसे लेकर अभी परिवार और अस्पताल से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आई है.
अभिनेता धर्मेंद्र लगभग 90 साल के हैं. वे उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं. एक्टर के फैंस उन्हें लेकर चिंतित हो रहे हैं और उनकी बेहतर सेहत की कामना कर रहे हैं.
