नई दिल्ली:- हाल ही में खबरें आई कि प्रभास और हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि 2898 एडी की प्रदर्शन तिथि आगे बढ़ सकती है।पहले इस फिल्म को 9 मई को रिलीज किया जाना था। इसका असर, वरुण धवन की आगामी फिल्म बेबी जॉन पर पड़ने के कयास थे। अब एटली कुमार के प्रोडक्शन में बनी फिल्म बेबी जॉन की भी रिलीज डेट आगे बढ़ने की खबर है।
दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक बार वरुण का एक्शन अवतार देखने मिलेगा। ऐसी खबर है कि अभिनेता की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस का थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार, इसके पीछे दो कारण हैं। पहला तो कल्कि 2898 एडी आगे बढ़ाकर 31 मई के आसपास ही रिलीज हो सकती हैं, लिहाजा बेबी जॉन के निर्माता उसके साथ फिल्म का टकराव नहीं चाहते हैं।
वहीं दूसरा, अभी इस फिल्म के दो महत्वपूर्ण स्टंट सीन को फिल्माना बाकी है, जिसकी शूटिंग मई में की जाएगी। शूटिंग के बाद इसके पोस्ट प्रोडक्शन और वीएफएक्स में भी समय लगेगा। ऐसे में फिल्म के निर्माता एटली कुमार और मुराद खेतानी की नजरें फिल्म को जुलाई की शुरुआत में रिलीज करने की है। वरुण के साथ वामिका गब्बी अभिनीत इस फिल्म की कहानी एक डीसीपी के इर्द-गिर्द घूमती है।
इस मूवी में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है।
