जम्मू कश्मीर। रिपोर्ट के मुताबिकजम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जांच में पाया कि इन्हें उनके अधिकारों से अधिक सुरक्षा दी जा रही है, जिसके बाद प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया है. आज तक न्यूज के मुताबिक, पूर्व विधायकों और मंत्रियों को उनके अधिकार से अधिक सुरक्षा कवर दिया जा रहा था. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में 20 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा घटाई जाएगी. जिनकी नेताओं की सुरक्षा घटाई जा रही है उनमें अधिकतर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी से जुड़े नेता हैं.
अतिरिक्त सुरक्षा वापसी के बाद उन नेताओं को उनकी श्रेणी के मुताबिक सुक्षा मिलेगी.रिपोर्ट के मुताबिक, जिन नेताओं की सुरक्षा घटाई जा रही है उनमें कई बड़े नेता भी शामिल है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर की सुरक्षा घटाई जा रही है.
इसके अलावा पूर्व कानून मंत्री सैफुल्ला मीर के साथ-साथ महबूबा मुफ्ती के मामा सरताज मदनी की सुरक्षा भी घटाई जा रही है.गौरतलब है कि सुरक्षा विंग में जवानों की कमी के कारण इन नेताओं की सुरक्षा घटाई जा रही है. हालांकि आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि किसी भी नेता की सुरक्षा हटाई नहीं गई है.