Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज ही अपनाए ये टिप्स,रूखे बालों से मिलेगा छुटकारा बस करें ये काम तुरंत दिखेगा असर….
    मनोरंजन

    आज ही अपनाए ये टिप्स,रूखे बालों से मिलेगा छुटकारा बस करें ये काम तुरंत दिखेगा असर….

    By Tv 36 HindustanDecember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- रूखे और बेजान बालों से आज हर कोई परेशान है। इन वजहों से काफी हद तक बाल भी टूटते हैं जो धीरे-धीरे गंजेपन में बदल जाता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आप कुछ उपायों से अपने बालों को पहले की तरह मजबूत कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ उपाय करने पड़ेंगे।

     बिना केमिकल वाले ये कंडीशनर बालों में प्राकृतिक तौर पर चमक लाने के साथ ही मजबूती भी लाएंगे और बाल घने और सिल्की हो जाएंगे। तो चलिए जानें उन नेचुरल कंडीशनर के बारे में…..

    दही

    बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए दही भी बहुत अच्छा प्राकृतिक कंडीशनर है। इसके अलावा, बालों के झड़ने और डैंड्रफ से निजात दिलाने में भी यह फायदेमंद है। अगर दही खट्टी हो तो वह और भी फायदेमंद है। दही को फेंटकर बालों पर आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर बालों को साफ कर लें।

    जैतून का तेल

    अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं और शैंपू के बाद हेयर कंडीशनर इस्तेमाल करने पर भी आपको बालों की कंडीशनिंग की जरूरत महसूस होती है तो जैतून का तेल आपके लिए एक अच्छा हेयर कंडीशनर हो सकता है।

    शैंपू करने के 15-20 मिनट पहले सिर की जैतून के तेल से मालिश करें, इससे बालों की कंडीशनिंग अच्छे से होगी। आप चाहें तो तेल लगाने के बाद गुनगुने पानी में टॉवेल भिगोकर थोड़ी देर तक बालों पर लपेट लें। इससे बालों की चमक हमेशा बरकरार रहेगी।

    मेंहदी

    कई लोग बालों को रंगने के लिए मेंहदी या हिना का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अगर आप मेंहदी को बालों पर आधे घंटे तक लगाकर छोड़ दें तो यह एक बेहतरीन कंडीशनर है। अगर आपके बाल भूरे हैं तो इसमें एक चुटकी कॉफी पाउडर मिलाएं, अगर आपके बाल गहरे काले रंग के हैं तो इसमें दो चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। इससे बालों में चमक तो होगी ही, साथ ही बालों की रंगत भी बरकरार रहेगी।

    अंडा

    रूखे बालों की कंडीशनिंग में अंडे की भी अहम भूमिका है। आधे कप गुनगुने पानी में अंडा फेंटकर बालों में 10 मिनट तक लगाने के बाद शैंपू करने से भी बालों की अच्छी कंडीशनिंग होती है। अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं तो हफ्ते में एक बार इसे ट्राई करके देख सकते हैं।

    शहद

    अगर आपके बाल बहुत अधिक रूखे हैं तो आधा कप शहद में तीन चम्मच वेजिटेबिल ऑयल मिलाएं और बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू से बाल धो लें। यह आपके बालों को मुलायम बनाने के साथ-साथ इसकी चमक भी बरकरार रखेगा।

    Post Views: 0

    Adopt these tips today itself chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india just do these things Raipur Today latest news Today news you will get rid of dry hair
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुंगेली जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत कार्यक्रम ग्राम पंचायत सोढार में….
    Next Article बृजभूषण शरण सिंह को लगा झटका,खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को किया निलंबित,नए अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तीज की तारीखों में न हों कन्फ्यूज हरियाली से हरतालिका तक कब कौन-सा व्रत, जानें सही डेट और पूजा मुहूर्त…

    August 13, 2026

    तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ…

    August 13, 2026

    एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने की मांग, बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए ₹300 करोड़ का प्रस्ताव; मंत्री से मिले बृजमोहन अग्रवाल…

    August 13, 2026

    CJI के विरोध पर BCI का यू-टर्न, NALSAR के 2026 बैच के लॉ ग्रेजुएट्स का एनरोलमेंट रोकने का फैसला वापस…

    August 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तीज की तारीखों में न हों कन्फ्यूज हरियाली से हरतालिका तक कब कौन-सा व्रत, जानें सही डेट और पूजा मुहूर्त…
    • तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ…
    • एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने की मांग, बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए ₹300 करोड़ का प्रस्ताव; मंत्री से मिले बृजमोहन अग्रवाल…
    • CJI के विरोध पर BCI का यू-टर्न, NALSAR के 2026 बैच के लॉ ग्रेजुएट्स का एनरोलमेंट रोकने का फैसला वापस…
    • 15 अगस्त को पूरे यहां बंद रहेंगी शराब दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किए निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?