नई दिल्ली:- मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के मामले पर ADR ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, जल्द सुनवाई की मांग की।
जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि प्रक्रिया के तहत कल यानी 13 मार्च की सुबह जल्द सुनवाई की मांग के लिए मेंशन करें।
सरकार को नए अधिनियम के अनुसार CEC और ECs की नियुक्ति से रोकने की गुहार लगाई गई है।
याचिका में SC की संविधान पीठ के फैसले के अनुसार निर्वाचन आयोग के सदस्य की नियुक्ति के निर्देश देने की भी मांग की गई है।
आपको बता दें कि पीएम मोदी की अगुआई वाली तीन सदस्यीय चयन समिति 14 मार्च को पहली बैठक करेगी।
