नई दिल्ली:– अक्सर यह माना जाता है कि महिलाओं के चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ नहीं आती, लेकिन हकीकत इससे अलग है। हर महिला के चेहरे पर बाल होते हैं, फर्क सिर्फ इतना होता है कि सामान्य स्थिति में ये बहुत हल्के और महीन रोएं की तरह होते हैं। जब ये बाल मोटे, सख्त और गहरे रंग के होने लगते हैं, तब यह समस्या साफ नजर आने लगती है।
समाज में इसे लेकर कई तरह की गलत धारणाएं हैं। लोग इसका मजाक उड़ाते हैं, जबकि यह महिलाओं के लिए मानसिक रूप से काफी तकलीफदेह हो सकता है। इस वजह से आत्मविश्वास भी प्रभावित होता है। दरअसल, इसके पीछे शर्म की नहीं बल्कि हार्मोनल असंतुलन और कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की भूमिका होती है।
