
मुंबई: Sohail Seema Khan Divorce बॉलीवुड के भाई जान यानि सलमान खान के घर पर इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल सोहेल खान और सीमा खान को शुक्रवार को फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि सोहेल खान अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। हालांकि अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों तलाक ले रहे हैं। बता दें कि इससे पहले सोहेल खान के भाई अरबाज खान ने साल 2017 में अपनी पत्नी मलाइका से तलाक ले लिया था।
फैमिली कोर्ट में फाइल किया केसSohail Seema Khan Divorce एक नामी मीडिया संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार सोहेल खान और सीमा खान को स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। इस दौरान दोनों अपने दोस्तों के साथ नजर आए और केस फाइल करने के बाद दोनों अपनी-अपनी कार में घर के लिए रवाना हुए।1998 में हुई थी दोनों की शादीआपको बता दें सोहेल खान और सीमा खान साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे, उनके दो बच्चे निर्वाण और योहन हैं। साल 2017 में रिपोर्ट्स के मुताबिक सोहेल और सीमा के अलग होने की जानकारी आई थी। शो ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में दिखाया गया था कि सोहेल और सीमा अलग रहते हैं और बच्चें दोनों के साथ रहते हैं। इस शो से साफ हो गया था कि सीमा और सोहेल अलग-अलग रहते हैं