Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मां बनने के बाद Preity Zinta इस फिल्म से करेंगी कमबैक
    जीवन शैली

    मां बनने के बाद Preity Zinta इस फिल्म से करेंगी कमबैक

    By Tv 36 HindustanNovember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सरोगेसी की मदद से जुड़वां बच्चों की मां बनने के खुशी अपने चाहने वालों के साथ शेयर की थी। अब उनसे जुड़ी एक और खुशखबरी सामने आ रही है।
    जैसा कि सभी जानते हैं, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। एक समय था जब लोग उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए तरसते थे, लेकिन यह क्रेज आज भी लोगों के बीच कायम है। अब यह उनकी लोकप्रियता ही है जो उन्हें दोबारा सिल्वर स्क्रीन की ओर खींच ला रही है। जी हां , खबर है कि प्रीति जिंटा करीब 4 साल बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के लिए आ रही हैं। वह बॉलीवुड में डायरेक्टर दानिश रेंजू की अनटाइटल्ड फिल्म के साथ वापसी कर रही हैं, जो कश्मीर पर आधारित है।


    दानिश रेंजू की अनटाइटल्ड फिल्म में प्रिटी जिंटा एक साहसी कश्मीरी मां का किरदार निभाएंगी। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो फैंस के लिए यह खबर किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। दर्शक आज भी डिंपल गर्ल की उस मालूम और चुलबुली मुस्कान को याद करते हैं। बताते चलें कि प्रीति आखिरी बार साल 2018 में सनी देओल के साथ फिल्म भैयाजी सुपरहिट में नजर आई थीं। कहा जा रहा है कि अब एक बार फिर प्रीति अपने काम पर वापसी करना चाहती हैं।
    उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स के लिए हामी भरी है। फिल्हाल, तो एक्ट्रेस इस समय अपनी नई-नई मदरहूड जर्नी एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति जीन गुडइनफ के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘सबको मेरा नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ एक बड़ी खबर शेयर करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इस समय कृतज्ञता और प्यार से भर गए हैं।’
    ‘हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत करते हैं। हम अपने जीवन के इस नए फेज को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारी सरोगेट को दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार- जीन, प्रीति, जय और जिया’।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआमिर-करीना की लाल सिंह चड्ढा 14 अप्रैल को रिलीज होगी
    Next Article अपहरण के बाद मंदबुद्धि बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल कैद की सजा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब 1 अप्रैल से बदल रहे हैं ATM के नियम, QR से निकलेगा कैश, जानिए लिमिट और नए नियम…

    March 24, 2026

    फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…

    March 24, 2026

    पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…

    March 24, 2026

    घटिया है, वक्त और पैसा बर्बाद फिल्म देखकर इस एक्ट्रेस को हुआ पछतावा; रणवीर सिंह पर भी कसा तंज…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले गृह मंत्री विपक्ष पर साधा निशाना…
    • क्या अब 35 दिन में बुक होगा गैस सिलेंडर सरकार ने बताया पूरा सच…
    • रिंकू सिंह सरकार ने बनाया सरकारी अफसर, KKR ने सौंपी उपकप्तानी जानें इतनी होगी सैलरी…
    • गोबर बना सोना, ऐसे कमा रही लाखों महिला किसान…
    • प्रदेश में बर्ड फ्लू का तांडव, शहर का ये इलाका क्वारंटाइन जोन घोषित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?