, नई दिल्ली। पाकिस्तान से चलकर अपने प्रेमी के पास पहुंची सीमा हैदर के बाद आप नोएडा में एक और मामला सामने आया है। इस बार बांग्लादेश से एक महिला अपने पति से मिलने के लिए अपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा पहुंची है। बताया जा रहा है कि सोनिया अख्तर ने तीन साल पहले नोएडा के सौरभ कांत तिवारी से शादी की थी। बांग्लादेश से नोएडा आई सोनिया अख्तर अपने पति के साथ नोएडा में रहना चाहती है। शादी के कुछ महीनों बाद सौरभ कांत तिवारी ने सोनिया को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया था।
सोनिया ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहारवहीं, सोनिया ने अब आरोप लगाया है कि सौरभ कांत ने भारत में दूसरी महिला से शादी कर ली है। अपने एक साल के बच्चे के साथ वह नोएडा आकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है। बांग्लादेशी महिला ने पुलिस को बताया कि सौरभ कांत तिवारी ने 14 अप्रैल 2021 को उसके साथ बांग्लादेश में निकाह किया था। उसके बाद वह उसे वहां छोड़कर भारत आ गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सौरभ पहले से ही शादीशुदा था।
सोनिया अख्तर ने बताया कि सौरभ कांत तिवारी बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 तक रहा। वह ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था।बांग्लादेश से आई महिला ने दिए सबूतनोएडा पहुंचने पर महिला ने पुलिस को अपना व एक साल के बेटे का पासपोर्ट, वीजा एवं नागरिक कार्ड उपलब्ध कराए हैं। उसने पुलिस को बताया की सौरभ ने बांग्लादेश में उसके साथ शादी की है। वह अब नोएडा में ही अपने पति के साथ साथ रहना चाहती है। इसके लिए उसने पुलिस से मदद की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले की जांच एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा किया जा रहा है।
नोएडा सेंट्रल जोन के एडिशनल डीसीपी डॉक्टर राजीव दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि बांग्लादेश के ढाका से सोनिया अख्तर नाम की एक महिला नोएडा पहुंची है, जिसे यहां पर रहने वाले सौरभ कांत तिवारी पर उसके साथ धोखे शादी करने का करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वर्ष 2017 से 2021 तक सौरभ कांत बांग्लादेश में एक कंपनी में काम करता था। इसी दौरान उसने महिला के साथ विवाह किया जिससे उसे एक बच्चा भी हुआ है।
कुछ महीनों पहले ही पाकिस्तान के कराची शहर से सीमा हैदर अपने चार बच्चों को लेकर प्यार की तलाश में नेपाल के रास्ते नोएडा आई थी। नोएडा में सीमा हैदर अब अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही है। सीमा हैदर और सचिन के बीच प्यार ऑनलाइन पबजी गेम खेलने के दौरान हुआ था। इसके बाद से दोनों साथ जीने-मरने की कसमे खाने लगे। अब दोनों साथ-साथ रह रहे हैं। पाकिस्तान से चलकर अपने प्रेमी के पास पहुंची सीमा हैदर के बाद आप नोएडा में एक और मामला सामने आया है। इस बार बांग्लादेश से एक महिला अपने पति से मिलने के लिए अपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा पहुंची है।
