नई दिल्ली:– चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर IPL 2026 में जीत का खाता खोल दिया है। लेकिन इसी बीच एक हैरान कर करने वाली खबर है, मैच के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख का जुर्माना लगा है।
मैच में पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 212 रन बनाए थे। संजू सैमसन ने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन नए थे। IPL ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना लगा है। जारी संस्करण में ये टीम की पहली गलती है।
गायकवाड़ पर लगा जुर्माना
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए धीमी ओवर-रेट बनाए रखी। ये IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है, यह उनकी टीम का इस संस्करण का पहला अपराध था, इसलिए गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
IPL 2026 में पहली जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे की बल्लेबाजी कि तारीफ की। बता दें कि जेमी ओवरटन ने 4 ओवरों में मात्र 18 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे।
