हैदराबादः तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को नमाज के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान वह भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियों में ओवैसी भाषण देते-देते रोने लगे। दरअसल, भाषण के दौरान उन्होंने खरगोन और जहांगीरपुरी में हुई घटनाओं का जिक्र किया। इसके बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए। ओवैसी ने कहा कि “खरगोन में मुसलमानों के घरों को तोड़ दिया गया।
जहांगीरपुरी में मुसलमानों पर अत्याचार हुआ, उनकी दुकानें तोड़ी गईं। मैं कह रहा हूं कि हिम्मत मत खोना। जालिमों सुनो, मुझे मौत से डर नहीं है। हम तुम्हारे जुल्म से डरने वाले नहीं हैं। हम मौत से डरने वाले नहीं हैं। हम तुम्हारी हुकुमत से डरने वाले नहीं हैं। हम सब्र से काम लेंगे, लेकिन मैदान नहीं छोड़ेंगे।”