कोरबा /जिले के होनहार प्रतिभावान युवाओं का प्रतिष्ठित कंपनियों के 550 रिक्त पदों में लगभग 900 उत्साहित वेरोजगार लिए भाग साक्षात्कार ले 350 युवाओ का कंपनियों ने साक्षात्कार ले किया चयन, जी हाँ ये नजारा था आईसेक्ट प्रधान मंत्री कौशल केंद्र कोसाबाड़ी कोरबा में आयोजित रोजगार मेले का है।


भारत में कौशल के क्षेत्र में अग्रणी संस्था आईसेक्ट ने भारत सरकार के NSDC संस्था के साथ मिलकर रोजगार मेले का आयोजन किया सभी उम्मीदवारो के लिए निःशुल्क था यह मेला सुबह से प्रारम्भ हुआ, शुरू से ही युवाओ का रुझान था।

रोजगार मेले में शामिल होने आये लगभग 900 युवाओ के रजिस्ट्रशन बाद देश के प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। मेले में शामिल होने आये युवा उत्साहित नजर आये।


इस रोजगर मेले का उद्देशय बेरोजगार एवं कुशल युवाओ को स्थानीय कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराना था।रोजगार मेले के मुख्यअतिथि जिला रोजगार अधिकारी जे.पी. खांण्डे तथा प्राचार्य लाइवलीहुड कॉलेज अरुणेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे विभिन्न नियोजको जैसे कि टी वाई इलेक्ट्रिकल, सिटी डेंटल क्लिनिक, जियो फाइबर, चयतन्य माइक्रो फाइनैंस, सत्या ऑटो मोबाइल, डीबी वेंचर्स, त्वरित निदान माइक्रो फाइनेंस, रेड मून क्लब, होंडा, विशाल मेगा मार्ट, चोलामंडलम, पत्रिका, आईसीआईसीआई, फ्लिपकार्ट, आदित्य बिरला, एफएम ड्रीम्स, जस्ट डॉयल, मनहर इंटरप्राइजेज, ए आर सेल्स एंड सर्विसेज, रिलायबल फर्स्ट, मैक्स, एस जी एन माइक्रो सॉल्यूशन, अमेजन, ईगल विजन, हमर आशियाना, ए यू स्मॉल फाइनेंस बैंक इत्यादि कम्पनियों ने भाग लिया। जो ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अपनी पैठ बढ़ा रहे। आवेदक की योग्यता के हिसाब से उन्हें 6000 से 20000 तक मासिक पारिश्रमिक प्रदान की जाएगी।

आईसेक्ट प्रधान मंत्री कौशल केंद्र कोरबा के मैनेजर अरुण साहू एवं वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक योगेश मिश्रा ने बताया की इस तरह के रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओ को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाना है, जहां इनके रोजगार के अवसर बढ़ते हैं वहीं ग्रामीण युवाओ के कौशल विकास के लिए पुरे देश में कौशल उन्नयन का काम हो रहा है इन प्रशिक्षित युवाओ को रोजगार प्रदान कराना ही लक्ष्य है, इसी उद्देशय से आईसेक्ट-NSDC रोजगार मेला एक चरण है छत्तीसगढ़ में ये रोजगार मेला विभिन स्थानों में आयोजित किया जा रहा है मेलो के बारे में अधिक जानकारी रोजगार मंत्रा की साइट पर देखी जा सकती है। इस रोजगार मेले के आयोजन में आईसेक्ट के राज्य रोजगार समन्यवयक प्रशांत स्वर्णकार कोरबा रोजगार समन्वयक आकाश राखोंड़े, संतोष पाठक, निमेश ठामके, प्रशांत राठौर,राहुल चौहान, कुलदीप राजवाड़े,सोमा शर्मा,स्नेहा गंगोली एव केंद्र के छात्र छात्रएं उपस्थित रहें।