Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आइवा ने पेश किए अगली पीढ़ी के प्रीमियम स्पीकर
    व्यापार

    आइवा ने पेश किए अगली पीढ़ी के प्रीमियम स्पीकर

    By Tv 36 HindustanOctober 5, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आइवा ने पेश किए अगली पीढ़ी के प्रीमियम स्पीकर

    उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड आइवा ने आज लक्जरी, अकॉस्टिक, हाईफाई स्पीकर की नई रेंज पेश करने की घोषणा की जिसकी कीमत 2799 रुपये से लेकर 59990 रुपये तक है।

    आइवा इंडिया के प्रबंध निदेशक अजय मेहता ने यहां संवददाता सम्मेलन में इसे पेश करते हुये कहा, “ हमें एमआई-एक्स श्रृंखला और एसबी-एक्स श्रृंखला की रेंज परिचय के साथ आज आइवा जापान से लक्जरी ध्वनिकी में नए मानक की घोषणा करके खुशी हो रही है। आइवा 1951 से 70 वर्षों तक सबसे अच्छा संगीत अनुभव मुहैया कराने के लिए जाना जाता है। इस पेसकश के साथ पूरे भारत में संगीत के शौकीन और ऑडियोफाइल वास्तव में कुछ खास पाएंगे। यह श्रृंखला बेहतर ध्वनि और शानदार गुणवत्ता के साथ एक अद्भुत अनुभव प्रदान करेगी। इसके अलावा, इस रेंज से हम बाजार में अपनी हिस्सेदारी काफी बढ़ने की उम्मीद करते हैं। भारत का बाजार आइवा के लिए हमेशा खास रहा है और इन उपकरणों से हम जल्दी ही आइवा को “ब्रांड ऑफ च्वाइश” के रूप में देखने की उम्मीद करते हैं। ”

    उन्होंने कहा कि ये नए उपकरण ऑडियोफाइल्स, संगीत प्रेमियों और कद्रदान भारतीय उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे। ये उनलोगों के लिए हैं जो विशिष्टता, लक्जरी और उच्च गुणवत्ता की तलाश करते हैं। सभी छह मॉडल पोर्टेबल हैं और सबसे हाई पावर रीचार्बेल बैट्रियां हैं तथा इन्हें घर पर और बाहर भी उपयोग कर सकते हैं।

    एमआई –एक्स450 प्रो एनिगमा और एमआई प्रो एनिगमा तथा एमआई –एक्स 150 रेट्रो प्लस एक्स एमआई-एक्स सीरिज के भाग है। एमआई –एक्स450प्रो एनिगमा और एमआई –एक्स 150रेट्रो प्लस एक्स में मूल ब्रांडेड हिस्से लगे हुए हैं और ऑप्टिम लक्जरीयस अनुभव के लिए इसकी अनूठी डिजाइन है। इनकी कीमत क्रमस: 59,990 रुपये और 24,990 रुपए है। एसबी-एक्स350ए, एसबी-एक्स350जे और एसबी-एक्स30- एसबी-एक्स350सीरीज से हैं। इस श्रृंखला को गंभीर ऑडियो प्रदर्शन के लिए जाना जाता है और तेजी से दुनिया भर में ऑडियोफाइल्स के लिए संदर्भ बनता जा रहा है ।

    एसबी-एक्स350ए, एसबी-एक्स350जे और एसबी-एक्स30 की कीमत क्रमस: 19,990 रुपये, 17,990 रुपये तथा 2,799 रुपये है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसैफ अली खान के बेटे इब्राहिम करेंगे बॉलीवुड में एंट्री
    Next Article तैराकी एवं क्रिकेट की जिला स्पर्धा संपन्न,संभाग स्पर्धा हेतु 50 प्रतिभागियों का हुआ चयन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तेल कंपनियों को अरबों का घाटा, पर क्या आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ चुनाव बाद दाम बढ़ाने की खबर पर सरकार की ये सफाई…

    April 23, 2026

    नागपुर-नासिक के लिए खुशखबरी, यहां के हीरा और सी-फूड कारोबारियों की चमकी किस्मत…

    February 8, 2026

    डॉलर ने छीना चमक का ताज, क्यों कांप गया गोल्ड-सिल्वर का साम्राज्य, जानिए डॉलर इंडेक्स क्यों बना खलनायक…

    October 31, 2025

    धनतेरस पर 1 लाख करोड़ की खरीदारी, सबसे ज्यादा इन चीजों पर लोगों ने किए खर्च…

    October 19, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कौन-सी राशिवालों को किस ज्योतिर्लिंग के करने चाहिए दर्शन जानिए ज्योतिषीय महत्व…
    • गर्मी में AC के साथ फैन चलाने का ये सही तरीका, कूलिंग भी बढ़ेगी और बिजली भी बचेगी…
    • तुर्की का पाकिस्तान पर ‘यू-टर्न’भारत से दोस्ती के लिए क्यों मजबूर हुए एर्दोगन जानें अंकारा की ये रणनीति…
    • नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के…
    • तपती दोपहरी में जनसेवा का जुनून: वार्ड 40 का युवा पार्षद बना प्यासे लोगों की उम्मीद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?