नई दिल्ली:- सूत्रों के मुताबिक, आज़म खान ने अखिलेश यादव से रामपुर से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। अगर अखिलेश लोक सभा चुनाव लड़ते हैं तो अब कन्नौज के साथ-साथ रामपुर का भी विकल्प उनके सामने है। सपा ने रामपुर की सीट उपचुनाव में गंवा दी थी। हालांकि, अभी अखिलेश ने इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। उनके लोक सभा चुनाव लड़ने या ना लड़ने को लेकर भी पार्टी में विचार किया जा रहा है।
