मुंबई : 5 अगस्त को सिनेमाघरों में Alia Bhatt, Shefali Shah and Vijay Varma starrer फिल्म‘डार्लिंग्स’ दस्तक देने वाली है. सोशल मीडिया में फिल्म के रिलीज से पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया है. ऐसे में अब देखना ये होगा कि फिल्म रूपहले पर्दे पर क्या कमाल दिखा पाती है.बीते कुछ समय से Alia Bhatt की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का बज बना हुआ है|
फिल्म के ट्रेलर को भी काफी सराहा गया था| फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज को तैयार है| पर उससे पहले सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरू हो गया है| लोगों का कहना है कि फिल्म में एक पुरुष के साथ हो रहे डोमेस्टिक वायलेंस को डार्क कॉमेडी के तौर पर कैसे दिखाया जा सकता है|काफी लोग फिल्म के कांसेप्ट पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं| वहीं कुछ लोगों ने ये भी कहा कि आलिया ने फिल्म में सिर्फ एक्ट नहीं किया है, बल्कि वो इसकी प्रोड्यूसर भी हैं|
आलिया की फिल्म में एंटरटेनमेंट के नाम पर सिर्फ पुरुषों को टॉर्चर करना दिखाया जाने वाला है| इसके अलावा इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा नॉर्मल कैसे हो सकती है|