Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » टाइटैनिक का मलबा दिखाने के लिए पर्यटकों को ले गई पनडुब्बी में सवार सभी 5 अरबपतियों की मौत…
    समाचार

    टाइटैनिक का मलबा दिखाने के लिए पर्यटकों को ले गई पनडुब्बी में सवार सभी 5 अरबपतियों की मौत…

    By Tv 36 HindustanJune 23, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नईदिल्ली। टाइटैनिक का मलबा दिखाने के लिए पर्यटकों को ले गई पनडुब्बी में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई है। पनडुब्बी संचालित करने वाली कंपनी ‘ओशियन गेट‘ ने इन यात्रियों की मौत की पुष्टि की है। पनडुब्बी में सवार सभी 5 लोग ऐतिहासिक टाइटैनिक का डूबा हुआ मलबा देखने के लिए गए थे। इस दौरान यह पनडुब्बी लापता हो गई थी। रविवार से लापता हुई इस पनडुब्बी को खोजने के लिए कई देशों ने मिलकर जांच अभियान चलाया था। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। इस पनडुब्बी में कल 9 घंटे की आक्सीजन बची हुई थीं, वो भी खत्म हो गई।

    सर्च टीम को मिला पनडुब्बी का मलबा18 जून को यह पनडुब्बी ‘टाइटन‘ सफर पर निकली थी, लेकिन शुरुआती 2 घंटों में ही इससे संपर्क टूट गया था। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सर्च टीम को टाइटैनिक जहाज के पास लापता पनडुब्बी का मलबा मिला है। यूएस कोस्ट गार्ड के अनुसार, पनडुब्बी का मलबा मिलने के बाद विशेषज्ञों की टीम जांच करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पनडुब्बी के मलबे की खोज एक कनाडाई जहाज में तैनात मानवरहित रोबोट ने की है। टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी पांच लोग जाने माने अरबपति थे। इसमें ओशियन गेट के सीईओ स्टॉकटन रश, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, हामिश हार्डिंग और पॉल हेनरी नार्जियोलेट शामिल थे।

    18 जून को निकली थी पनडुब्बी सफर पर18 जून को अमेरिकी कंपनी ओशनगेट की यह पनडुब्बी टाइटैनिक का मलबा दिखाने के लिए अपने सफर पर निकली थी। टाइटैनिक का मलबे तक पहुंचने, वहां घूमने और फिर वापस आने तक का टूर करीब आठ घंटों का रहता है। इसमें दो घंटे टाइटैनिक के मलबे के पास तक जाने में खर्च होते हैं। चार घंटे पनडुब्बी मलबे के आसपास का नजारा दिखाती हैंण् जिसके बाद लौटने में भी करीब दो घंटे लग जाते हैं।सर्च ऑपरेशन में आ रही थी काफी दिक्कतइस पनडुब्बी के लिए 300 वर्गकिलोमीटर के दायरे में काफी खोजबीन की गई। 22 फीट लंबी और 9 फीट चौड़ी इस पनडुब्बी में जो कक्ष था, वो 8 फीट का था। इसमें सभी 5 यात्री अंदर बैठे हैं। क्योंकि जितनी स्पेस है उस हिसाब से एकसाथ सटकर बैठना पड़ा होगा।

    आमतौर पर सतह से टाइटैनिक तक उतरने में 3 घंटे लगते हैं। इस दौरान रोशनी कम कर दी जाती है और यात्री एक बरामदे के माध्यम से पानी के नीचे की गतिविधि देख सकते हैं। सबमरीन के अंदर कोई खिड़की नहीं थी।आसान नहीं थी तलाशइस पनडुब्बी को ढूंढने के लिए जांचकर्ताओं ने दिन रात एक कर दिया था। इसे ढूंढना इतना आसान नहीं था। अमेरिकी कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता ने कहा था कि यह काफी मुश्किल बचाव अभियान है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सर्च ऑपरेशन में सबसे ज्यादा दिक्कत सर्च टीम को पानी में विजिब्लिटी की रही। क्योंकि पानी के नीचे ज्यादा अंदर तक रोशनी नहीं जा पाती।

    Post Views: 0

    Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्कूलों में प्राचार्य सहित इन पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्‍लाई…
    Next Article आतंकियों की साजिश की नाकाम, सुरक्षाबलों ने चार आतंकी किए ढेर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां…

    September 6, 2026

    बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…

    September 6, 2026

    कृषि कॉलेज में एडमिशन का मौका इस दिन होगी काउंसलिंग, 396 सीटों पर मिलेगा दाखिला…

    September 6, 2026

    तीजा मिलन समारोह में CM साय की बड़ी घोषणाएं, ‘रामदेवरी’ होगा इस गांव का नया नाम…

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां…
    • बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…
    • कृषि कॉलेज में एडमिशन का मौका इस दिन होगी काउंसलिंग, 396 सीटों पर मिलेगा दाखिला…
    • तीजा मिलन समारोह में CM साय की बड़ी घोषणाएं, ‘रामदेवरी’ होगा इस गांव का नया नाम…
    • नमस्ते योजना में प्रदेश संयुक्त रूप से देश में प्रथम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?