छत्तीसगढ़:– पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजेपी सरकार बनने की भविष्यवाणी करते हुए कहा, ‘झाड़ग्राम ज़िले से हमारे चारों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. लोगों में जबरदस्त उत्साह था. लोग ममता बनर्जी की 15 साल की सरकार से तंग आ चुके हैं. भ्रष्टाचार चरम पर है. नौकरियां उपलब्ध नहीं हैं. महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.’
