भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव सामने हैं। ऐसे में 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले अपने कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी बेहद गंभीर नजर आ रही है। पार्टी इस सम्मेलन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस कड़ी में पीएम मोदी का 25 सितम्बर को भोपाल दौरा है।
राजधानी में आयोजित बीजेपी के महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं, जिसके चलते शहर की कई सड़कें डायवर्ट रहेंगी। अधिकतर स्कूल बंद रहेंगी। कुछ स्कूलों में हाफ ईयरली एग्जाम भी पोस्टपोन किए गए हैं। पिछले 2 दिन से पेरेंट्स को सूचित किया जा रहा है।
दरअसल, पीएम मोदी के दौरे को लेकर राजधानी भोपाल में कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। पेरेंट्स को छुट्टी के मैसेज भेजे गए। जिला प्रशासन सोमवार को छुट्टी घोषित करने पर मंथन कर रहा है। हालांकि शिक्षा विभाग ने किसी प्रकार की कोई आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की है।
