Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » मन्नत वाली महाकाली में गजब की चमत्कारी पावर, हार कर अंग्रेज हो गए थे नर्वस,जाने ऐतिहासिक कथा…
    News

    मन्नत वाली महाकाली में गजब की चमत्कारी पावर, हार कर अंग्रेज हो गए थे नर्वस,जाने ऐतिहासिक कथा…

    By Tv 36 HindustanOctober 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जबलपुर :- काली पूजा की परंपरा बंगाल में प्रचलित है लेकिन बंगाल के बाद यदि काली पूजा सबसे ज्यादा कहीं होती है वह मध्यप्रदेश का जबलपुर शहर है. जबलपुर में बीते 150 सालों से काली पूजा हो रही है. वहीं इस साल 50 से ज्यादा काली पंडाल लगाए गए हैं. इन्हीं में सबसे प्रसिद्ध हैं मन्नत वाली महाकाली, जिन्हें मन्नत वाली माता और जबलपुर की महारानी नाम से भी जाना जाता है. हर साल की तरह इस नवरात्रि भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यहां भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा है. जबलपुर की काली पूजा कई मायनो में अनोखी है. आइए जानते हैं मन्नत वाली माता से जुड़े कुछ तथ्य.

    जबलपुर में काली पूजा का इतिहास

    इतिहासकार बताते हैं कि जबलपुर में दुर्गा और काली पूजा का इतिहास डेढ़ सौ साल से ज्यादा पुराना है. उस दौर में अंग्रेजों के साथ बंगाल से आए कुछ बंगाली अफसरों ने एक पंडाल में बंगाली पूजा की और लेकिन शहर के दूसरे लोगों को पंडाल में आने की अनुमति नहीं दी. बस इसी घटना ने नाराज होकर जबलपुर के लोगों ने दुर्गा पूजा के लिए खुद अपने पंडाल बनने की परंपरा शुरू की. पहला पंडाल जबलपुर के सुनरहाई इलाके में लगाया गया था.

    दशकों से रखी जा रही गढ़ा वाली महाकाली

    दुर्गा पूजा के साथ ही जबलपुर में महाकाली की स्थापना भी शुरू हुई और गढ़ा फाटक में महाकाली का पंडाल लगाया गया. आज से लगभग 150 साल पहले जिस जगह पंडाल लगाया गया था वहीं आज भी स्थापना हो रही है और इस पंडाल में नौ दिनों तक देवी की स्थापना होती है और बाकी साल भर इस जगह पर देवी की फोटो रखकर पूजा की जाती है लेकिन पंडाल की जगह दूसरा कोई काम नहीं किया जाता.

    फिर स्थापित हुईं मन्नत वाली महाकाली

    यहीं के पड़ाव क्षेत्र में एक और पंडाल लगता है. यहां भी महाकाली की स्थापना होती है. इस समिति के सदस्य देशराज सिंह कहते हैं कि इन्हें मन्नत वाली महाकाली कहा जाता है. इसके साथ ही इन्हें जबलपुर की महारानी भी कहा जाता है और यहां पूजा अनुष्ठान बाकी पंडालों से अलग किया जाता है. यहां जिनकी मन्नते पूरी होती हैं वे पूजा पाठ करने आते हैं और कई लोग मन्न पूरी होने के बाद अपने खर्च पर माता की प्रतिमा स्थापित कराते हैं. प्रतिमा स्थापना की बुकिंग कई सालों के लिए पहले से ही हो चुकी है.

    शरद पूर्णिमा पर होता है विसर्जन

    सबसे खास बात ये है कि मन्नत वाली महाकाली का विसर्जन दशमी के दिन नहीं होता. बल्कि मन्नत वाली महाकाली का विसर्जन शरद पूर्णिमा के दिन होता है. माता का ये भव्य चल समारोह कई बार पड़ाव से शुरू होकर ग्वारीघाट तक पहुंचने में 24 घंटे तक का वक्त ले लेता है. ये चल समारोह अलग-अलग क्षेत्रों से होकर गुजरता है और हर जगह पर उनकी पूजा व स्वागत किया जाता है. जबलपुर में यूं तो नाइटलाइफ जैसा कुछ नहीं है लेकिन धार्मिक आयोजनों के दौरान खासतौर पर नवरात्रि के दौरान पूरी रात लोग जाते हैं और सड़कों पर पूरी रात चहल-पहल होती है. पूरा शहर चमक धमक से भरा हुआ नजर आता है.

    Views: 1,720
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहरियाणा की 17 विधानसभा सीटों पर दिखा पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियों का असर, जाने राहुल गांधी की रैलियों का क्या हुआ असर…
    Next Article अनाथ बेटियों के लिए सरकार की गजब योजना, बीपीएल परिवार की इन बालिकाओं को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    उप निरीक्षक माधव प्रसाद तिवारी के पिता पत्रकार पवन तिवारी के दादा पारसनाथ तिवारी का 108 वर्ष की आयु में देहावसान! तिवारी परिवार में पसरा सोक…

    October 24, 2026

    निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं…

    October 24, 2026

    कलेक्टर-एसपी कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक

    October 24, 2026

    कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री ने किया निरीक्षण; समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • उप निरीक्षक माधव प्रसाद तिवारी के पिता पत्रकार पवन तिवारी के दादा पारसनाथ तिवारी का 108 वर्ष की आयु में देहावसान! तिवारी परिवार में पसरा सोक…
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं…
    • कलेक्टर-एसपी कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक
    • कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री ने किया निरीक्षण; समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश
    • ऑफलाइन पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर रोक, मेडलेपार पोर्टल से जारी करना अनिवार्य- कलेक्टर दुदावत के सख्त निर्देश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?