Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमेरिका कर रहा बड़ी प्लानिंग, इस साल सोने चांदी के दाम छुएंगे आसमान,जाने कितने रुपए होगी कीमत….
    News

    अमेरिका कर रहा बड़ी प्लानिंग, इस साल सोने चांदी के दाम छुएंगे आसमान,जाने कितने रुपए होगी कीमत….

    By Tv 36 HindustanDecember 31, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साल 2023 वैसे तो शेयर बाजार के नाम रहा. जहां सेंसेक्स ने 18 और निफ्टी ने 20 फीसदी का रिटर्न दिया है. लेकिन यहां पर गोल्ड को बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए. जिसने निवेशकों को सालभर में 15 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं ​चांदी वैसा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सका. जिसने पूरे साल सिर्फ 7 फीसदी का ही रिटर्न दिया.

    अगर बात आने वाले साल की करें तो गोल्ड और सिल्वर दोनों इस साल धमाका मचाने को तैयार हैं. जिसकी प्लानिंग अमेरिका में हो चुकी है. जिसके बाद गोल्ड और ​खासकर सिल्वर के दाम रॉकेट बन जाएंगे.शेयर बाजार यानी सेंसेक्स और निफ्टी से रिटर्न देने के मामले में काफी आगे निकल जाएंगे. अब आप कहेंगे कि भारत में सोने और चांदी की कीमतों का अमेरिका की प्लानिंग से क्या मतलब? जी हां, पूरा मतलब है. डायरेक्ट कनेक्शन है. इससे पहले आप सवाल करें कि​ आखिर साल 2024 में सोने और चांदी की कीमत को बढ़ाने में अमेरिका की क्या भूमिका रहने वाली है.

    उससे पहले साल 2023 के आंकड़ों को देख लेते हैं और समझ लेते हैं कि आखिर गोल्ड और सिल्वर की कीमत में किस तरह का इजाफा देखने को मिला है?2023 में सोने और चांदी ने दिया कितना रिटर्न?30 दिसंबर 2022 यानी पिछले साल के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 55,017 रुपए प्रति दस ग्राम पर था.जबकि 29 दिसंबर 2023 यानी मौजूदा साल के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोने के दाम 63,203 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए.

    इसका मतलब है कि पूरे साल एमसीएक्स पर सोने के दाम में 15 फीसदी यानी 8,186 रुपए प्रहति दस ग्राम का इजाफा देखने को मिला.वहीं बात चांदी की करें तो 30 दिसंबर 2022 यानी पिछले साल के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर चांदी 69,413 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी.जबकि 29 दिसंबर 2023 यानी मौजूदा साल के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 74,403 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई.इसका मतलब है कि चांदी की कीमत में एमसीएक्स पर पूरे साल 7.18 फीसदी फीसदी यानी 4,990 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिला.

    अमेरिका कर रहा है बड़ी प्लालिंगअब बात अमेरिका में हो रही उस की प्लानिंग करते हैं, जिसकी वजह से भारत में गोल्ड और सिल्वर के दाम रॉकेट बन सकते हैं. वास्तव में अमेरिकी फेड रिजर्व यानी अमेरिका का सेंट्रल बैंक अपनी पॉलिसी ब्याज दरों में कटौती करने की तैयारी कर रहा है. फेड रिजर्व की ओर से लगातार संकेत मिल रहे हैं कि पॉलिसी रेट में तीन बार कटौती की जाएगी. ये कटौती एक से डेढ़ फीसदी की देखने को मिल सकती है. जिसका असर सोने और चांदी की कीमत में देखने को मिल सकता है. जानकारों की मानें तो ब्याज दरों में गिरावट के बाद डॉलर इंडेक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी. जिसकी वजह से गोल्ड और सिल्वर की कीमत में तेजी आएगी.

    मौजूदा समय में गोल्ड की कीमत 101 से ऊपर चल रहा है. ब्याज दरों में कटौती के बाद यही इंडेक्स 100 से नीचे आने के आसार हैं.अगर बात ब्याज दरों की करें तो फेड ने लगातार 11 बार पॉलिसी रेट्स में इजाफा किया है. जिसकी वजह से ब्याज 5.50 फीसदी पर आ गई हैं. फेड चाहता है कि आने वाले साल में आम लोगों और बैंकों को थोड़ी राहत दी जाए और ब्याज दरों में कटौती की जाए. अगर ऐसा होता है तो गोल्ड के दाम ​कहां पर जाएंगे ये अपने आप में एक अलग कहानी होगी.कितने हो सकते हैं गोल्ड के दाम?केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर और कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने टीवी9 डिजिटल से बात करते हुए कहा कि इस साल गोल्ड के दाम में मैक्सीमम 74 हजार रुपए तक जा सकते हैं. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत एक लाख रुपए देखने को मिल सकती है. इसके कई कारण है. खासकर अमेरिका की ओर से ब्याज दरों में कटौती होना.

    Post Views: 0

    America is making big plans Hindi khabar Hindi news hindinews india this year the prices of gold and silver will touch the sky Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसेंसेक्स में तेजी के साथ रिलायंस और टाटा कंपनी को पीछे छोड़कर इन कंपनियों ने बाजी मारी…..
    Next Article केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाए 1 जनवरी 2024 से शुरू, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वृदावन से दर्शन कर लौटते वक्त बिगड़ी पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत, जेवर के कैलाश अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती…

    April 14, 2026

    अगले 72 घंटे में मौसम होगा अधिकांश राज्यों में गर्मी के साथ लू का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है…

    April 14, 2026

    पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…

    April 14, 2026

    अब महिलाओं को ₹2000 महीना, भाजपा का मेगा घोषणापत्र जारी …

    April 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वृदावन से दर्शन कर लौटते वक्त बिगड़ी पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत, जेवर के कैलाश अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती…
    • अगले 72 घंटे में मौसम होगा अधिकांश राज्यों में गर्मी के साथ लू का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है…
    • पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…
    • अब महिलाओं को ₹2000 महीना, भाजपा का मेगा घोषणापत्र जारी …
    • इंडेन कंपनी के रिकॉर्ड से होगा खुलासा, सिलिंडरों में कैसे कम हुई थी गैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?