Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » अमेरिका ने किया खेल, विदेशी निवेशकों ने इस महीने में भारतीय शेयरों से निकाल लिए इतने करोड़ रुपए….
    News

    अमेरिका ने किया खेल, विदेशी निवेशकों ने इस महीने में भारतीय शेयरों से निकाल लिए इतने करोड़ रुपए….

    By Tv 36 HindustanJanuary 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने इस महीने के पहले तीन सप्ताह में अबतक भारतीय शेयर बाजार से 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है. भारतीय शेयरों के हाई वैल्यूएशन और अमेरिका में बॉन्ड पर रिवॉर्ड बढ़ने की वजह से एफपीआई बिकवाल बने हुए हैं. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इस रुख के उलट विदेशी निवेशक लोन या बॉन्ड बाजार को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने समीक्षाधीन अवधि में बॉन्ड बाजार में 15,647 करोड़ रुपये डाले हैं.अमेरिका ने किया है खेलआंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने (19 जनवरी तक) में भारतीय शेयरों से 13,047 करोड़ रुपये की निकासी की है.

    उन्होंने 17-19 जनवरी के दौरान 24,000 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेचे. इससे पहले दिसंबर में एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 66,134 करोड़ रुपये और नवंबर में 9,000 करोड़ रुपये डाले थे. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि एफपीआई की बिकवाली के दो कारण हैं. एक अमेरिका में बॉन्ड पर रिवॉर्ड बढ़ रहा है. 10 साल के बॉन्ड पर रिवॉर्ड 3.9 प्रतिशत के हालिया स्तर से बढ़कर 4.15 प्रतिशत हो गया है, जिससे उभरते बाजारों से पूंजी निकासी हो रही है

    इस वजह से पैसा निकाल रहे FPIउन्होंने कहा कि दूसरी वजह भारत में शेयरों का हाई वैल्यूएशन है. एफपीआई एचडीएफसी बैंक के उम्मीद से कमजोर नतीजों का हवाला देकर बड़े पैमाने पर बिकवाली कर रहे हैं. मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट निदेशक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि एफपीआई की बड़े पैमाने पर बिकवाली की वजह एचडीएफसी बैंक के निराशाजनक तिमाही नतीजे हैं. उन्होंने कहा कि एफपीआई ने नए साल की शुरुआत में सतर्क रुख अपनाते हुए ऊंचे मूल्यांकन की वजह से भारतीय शेयर बाजारों में मुनाफावसूली की है. इसके अलावा ब्याज दर परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता ने भी उन्हें किनारे पर रहने को मजबूर किया है. .

    Views: 0
    America played a game Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleब्रिटिश सरकार ने अफीम के दम पर भारत और चीन पर जमाया था कब्जा, जानिए रोचक इतिहास…..
    Next Article प्रॉपर्टी को बेचने या खरीदने पर नियमों के साथ साथ उस पर लगने वाले टैक्स को बचाने के तरीके जानें….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, राज निदिमोरू के साथ बेटे का किया स्वागत, नाम रखा …

    November 22, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री साय…

    November 22, 2026

    प्रदेश के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री साय…

    November 22, 2026

    148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, भारत ने पहले 7 विकेट के लिए लगातार की 50+ रन की साझेदारियां…

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, राज निदिमोरू के साथ बेटे का किया स्वागत, नाम रखा …
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री साय…
    • प्रदेश के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री साय…
    • 148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, भारत ने पहले 7 विकेट के लिए लगातार की 50+ रन की साझेदारियां…
    • बर्ड फ्लू के खतरे से मिलेगी मुर्गियों को राहत देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च, एक डोज से 6 महीने तक सुरक्षा का दावा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?