Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बादलों की गरज और ओलावृष्टि के बीच अगले 4 दिनों तक झमाझम बारिश मचाएगी तबाही…
    News

    बादलों की गरज और ओलावृष्टि के बीच अगले 4 दिनों तक झमाझम बारिश मचाएगी तबाही…

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- देशभर में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। बुधवार सुबह से जहां घना कोहरा देखने को मिला था, वहीं कल दोपहर से ही बारिश का दौर जारी है। कुछ जगहों पर रात के समय में तेज बारिश दर्ज की गई है।

    बारिश की वजह से ठिठुरन बढ़ गई। वहीं, बारिश के कारण ट्रैफिक जाम रहा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर और पश्चिम राजस्थान, दिल्ली सहित कई राज्यों में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं, दिल्ली और यूपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है।

    मौसम विभाग ने भविष्वाणी की थी आज यानी 1 फरवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है, जो की सच निकली। आज सुबह दिल्ली और नॉएडा में हल्की बारिश देखने को मिली है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी और कोहरे का प्रकोप भी कम होता हुआ नजर आएगा। बारिश होने से से प्रदूषण स्तर में भी गिरावट देखने को मिली है।

    गाजियाबाद में बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में शीतलहर चलने की उम्मीद नहीं है।

    दिल्ली में मौसम का हाल

    मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। जबकि, कल यानी 2 फरवरी को नई दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

    इन राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश

    मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में 1 फरवरी 2024 को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 1 फरवरी 2024 को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। हिमांचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 1 फरवरी को भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर 1 फरवरी, को भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। आज राजस्थान, उत्तराखंड और ओडिशा में घना कोहरा दर्ज किया गया है।

    यूपी में मौसम का हाल

    उत्तर प्रदेश में ठंड का सिलसिला जारी है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के कई इलाकों में रातभर बारिश का सिलसिला देखने को मिला है। बारिश के बाद ठंड में और भी अधिक इजाफा देखने को मिला है। सर्दी के समय में बारिश ने लोगों की परेशानियों को और भी अधिक बढ़ा दिया है।

    मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। यूपी में अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा। 2 से 5 फ़रवरी तक यूपी में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    बारिश, सर्दी और घने कोहरे की वजह से लोगों का बहुत ही बुरा हाल होने वाला है। अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है।

    Post Views: 0

    Amidst the thunder and hailstorm chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसर्वाइकल कैंसर के यह होते हैं शुरुआती लक्षण, बिना इग्नोर किए ऐसे करें बचाव……
    Next Article सरसों के तेल में मिक्स करके लगाएं ये 2 चीजें, सफेद बाद होंगे जड़ से काले…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ये’प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

    April 18, 2026

    सीएम मोहन यादव TET को लेकर संवेदनशील, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार…

    April 18, 2026

    आज की ताजा खबर संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज भाजपा का पूरे देश में प्रदर्शन…

    April 18, 2026

    राजधानी में हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, इन राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी…

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ये’प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…
    • सीएम मोहन यादव TET को लेकर संवेदनशील, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार…
    • आज की ताजा खबर संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज भाजपा का पूरे देश में प्रदर्शन…
    • राजधानी में हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, इन राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी…
    • इन 4 राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद शुभ वृश्चिक राशि वालों के लिए रेड अलर्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?