Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमित शाह ने दिया नया मंत्र:जो बूथ जीता वो चुनाव जीता, सरकारी कर्मचारियों के मतदान पर…
    चुनाव

    अमित शाह ने दिया नया मंत्र:जो बूथ जीता वो चुनाव जीता, सरकारी कर्मचारियों के मतदान पर…

    By Tv 36 HindustanMay 3, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- शाह ने गुरुवार शाम कानपुर रोड स्थित होटल हालिडे इन में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति को लेकर पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर बताया कि बूथ प्रबंधन से बेहतर चुनाव जीतने का कोई दूसरा उपाय नहीं है।

    शाह ने कहा कि पन्ना प्रमुख, मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें भाजपा का संकल्प पत्र देकर प्रधानमंत्री की गारंटी के बारे में बताएं और उनके घरों पर स्टीकर लगाएं। उन्होंने कहा कि जनता हमारे साथ है। लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। बस हर घर तक मोदी का संदेश पहुंचाना है। लगभग दो घंटे चली बैठक में शाह ने पांचवें चरण की 14 लोकसभा सीटों की समीक्षा भी की।

    बरेली, बदायूं और सीतापुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से सीधे बैठक में पहुंचे शाह ने कहा कि पहले दो चरणों का चुनाव बहुत अच्छा रहा है। भाजपा की जीत के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले चरणों के लिए सभी पन्ना प्रमुख दो से तीन बार मतदाताओं के घर जाकर संपर्क करें और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें।

    शाह ने कहा कि सामाजिक संपर्क को और बढ़ाएं। संपर्क के दौरान नये वोटरों और महिला मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित करें। उन्हें मोदी की गारंटी के बारे में विस्तार से जरूर बताएं। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों के साथ-साथ भाजपा नेता व कार्यकर्ता 100 प्रतिशत लोगों से संपर्क करेंगे और सुबह सात बजे ही अपना, अपने परिवार के सभी मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित करेंगे।

    शाह ने भाजपा नेताओं से कहा कि तीसरे चरण से लेकर अंतिम चरण तक हर सीट पर जीत का अंतर और बढ़ाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरा जोर लगाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करके उन्हें भाजपा के संकल्पों के बारे में जानकारी दें। घर-घर संकल्प पत्र पहुंचाएं और मतदाताओं के साथ उनके घरों में चाय पर संकल्प पत्र को लेकर चर्चा करें। शाह ने पांचवें चरण की लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा सीट की समीक्षा की।

    शाह ने एक-एक सीट पर भाजपा की मजबूती और कमजोरियां पर चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित संबंधित सीटों के प्रभारी बनाए गए मंत्री सुरेश खन्ना, दयाशंकर सिंह सहित संगठन के प्रदेश व जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    भाजपा ने चुनावी रणनीति के तहत ए,बी,सी व डी कैटेगरी के बूथ बनाए हैं। जिन बूथों पर भाजपा हमेशा भारी अंतर से जीतती रही है उन्हें ए, जिन पर कम अंतर से जीतती आई है उन्हें बी व जिन बूथों पर कभी हारी और कभी जीती है उन्हें सी कैटेगरी में रखा है। डी कैटेगरी में उस बूथ को शामिल किया गया है जिस पर भाजपा को जीत संभावना कम दिखाई देती है।

    शाह ने सुझाव दिया है कि पहले ए बी व सी बूथों पर ध्यान केंद्रित करें और संबंधित मतदाताओं को सुबह दस बजे से पहले वोट डालने के लिए प्रेरित करें। वोटर लिस्ट प्रमुख मतदान पर रखेंगे नजर अमित शाह ने मंडल स्तर पर वोटर लिस्ट प्रमुख बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि मतदान वाले दिन वे बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों के माध्यम से मतदान की स्थिति पर नजर रखें।

    Post Views: 1,390

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिहार की सियासत पर ये बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष,हम राम के पुजारी, भाजपा राम की व्यापारी…
    Next Article कोरबा की हाई प्रोफाइल सीट यहा, दीदी और भाभी के बीच वर्चस्व की लड़ाई…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गर्मी का द एंड इन राज्यों में मानसून की एंट्री, IMD ने जारी किया भार…

    June 29, 2026

    ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी, अगले बिजली बिलों में मिलेगा…

    June 29, 2026

    प्रकृति की गोद में बसा इस जिले का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘…

    June 29, 2026

    मातृ वंदना योजना में प्रदेश की बड़ी छलांग, देशभर में प्रथम स्थान, सीएम साय ने दी बधाई…

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गर्मी का द एंड इन राज्यों में मानसून की एंट्री, IMD ने जारी किया भार…
    • ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी, अगले बिजली बिलों में मिलेगा…
    • प्रकृति की गोद में बसा इस जिले का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘…
    • मातृ वंदना योजना में प्रदेश की बड़ी छलांग, देशभर में प्रथम स्थान, सीएम साय ने दी बधाई…
    • आज शिव कृपा से खुलेगी किस्मत या आएंगी चुनौतियां जानें 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?