नई दिल्ली ।अमिताभ बच्चन अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते रहते हैं.हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए एक और किस्सा शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे बॉक्सिंग मैच के दौरान उन्हें जब गहरी चोट आ गई थी तो उनके पिता दिवंगत हरिवंश राय बच्चन ने उन्हें एक किताब भेज दी थी.अब जब हाल ही में उन्हें अपनी लाइब्रेरी में वो किताब मिली तो उन्हें वो किस्सा याद आ गया और इसे उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया है.
चोट लगने पर पिता ने बिग बी को दे दी थी किताबअमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बचपन का एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने एक ब्लॉग में लिखा, ‘अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि जब वो चौथी या पांचवीं क्लास में थे तो उन्होंने बॉक्सिंग मैच में हिस्सा लिया और उन्हें चोट लग गई, उनकी आँख और नाक में लग गयी थी. जिसके बाद उन्होंने अपने पिता को एक लेटर लिखा. जवाब में लेटर भेजने के बजाय उनके पिता ने 1953 में कैंब्रिज से एक किताब भेजी, जिस पर उनका मैसेज लिखा था. बिग बी ने कहा कि हाल ही में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जया बच्चन को उनकी लाइब्रेरी में उनके पिता की वह किताब मिली.