Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बुजुर्ग ने चार साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने पीड़ित बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया
    समाचार

    बुजुर्ग ने चार साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने पीड़ित बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया

    By Tv 36 HindustanMay 15, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बदायूं: बदायूं में उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक 70 साल के बुजुर्ग ने चार साल की मासूम बालिका के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। बालिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया है। मंगलवार को आरोपी के लिए जेल भेज दिया है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 12 मई की शाम उनकी चार वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला 70 वर्षीय टीकाराम उनकी बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने गोद में उठाकर अपने घर ले गया। आरोप है बुजुर्ग ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बहुत देर तक बच्ची नहीं मिलने पर परिजन बालिका को तलाशते आरोपी के घर पहुंचे तो बालिका बदहवास हालात में खून से लथपथ मिली। आरोपी विरोध करते हुए वहां से भाग निकला।

    पीड़ित पिता ने डायल 112 को बच्ची के रेप की सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच की। अगली सुबह पीड़ित ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उझानी कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िक पिता ने तहरीर में बताया कि आरोपी घर से बच्ची को ले गया था और अपने घर ले जाकर रेप किया। बच्ची का मेडिकल करवाने के साथ ही उसका इलाज जारी है। वहीं आरोपी का मेडिकल करवाकर आरोप तय किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में कहा कि बच्ची का इलाज चल रहा है। आरोपी को जेल भेजा गया है। जल्द ही मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Post Views: 1,255

    chhattisgarh crime Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news अपराध
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचुनाव के बाद मोबाइल यूजर्स को लगेगा तगड़ा झटका , रिचार्ज के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे…
    Next Article इन्होने बताया 400 पार का प्लान, मथुरा और काशी पर दिया बड़ा बयान जानिए ये…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा ऐलान, इनको बनाया हेड कोच…

    September 21, 2026

    अनंत चतुर्दशी पर क्यों बांधा जाता है अनंत सूत्र 14 गांठों का क्या है भगवान विष्णु से संबंध…

    September 21, 2026

    आंखों के नीचे आने लगी हैं झुर्रियां, जानें इन्हें कम करने के तरीके और कौन सी गलतियां इन्हें बढ़ा सकती हैं…

    September 21, 2026

    दोनों किडनियां खराब हुईं तो पति बना जीवनदाता, अपनी किडनी देकर पत्नी को दी नई जिंदगी…

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा ऐलान, इनको बनाया हेड कोच…
    • अनंत चतुर्दशी पर क्यों बांधा जाता है अनंत सूत्र 14 गांठों का क्या है भगवान विष्णु से संबंध…
    • आंखों के नीचे आने लगी हैं झुर्रियां, जानें इन्हें कम करने के तरीके और कौन सी गलतियां इन्हें बढ़ा सकती हैं…
    • दोनों किडनियां खराब हुईं तो पति बना जीवनदाता, अपनी किडनी देकर पत्नी को दी नई जिंदगी…
    • ईरान ने US से बातचीत के लिए रखीं 7 शर्तें मांगें नहीं मानीं तो दी निर्णायक युद्ध की चेतावनी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?